T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, चोटिल हुआ यह स्टार खिलाड़ी

t20 world cup 2022 david-warner-injury-ahead-3rd-t20i-against-england
Published on: 
Updated on: 

कैनबरा: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड को 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner Injured) चोटिल हो गए है। वॉर्नर फ़िलहाल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे थे। इस मैच के आखिरी मैच से पहले वह चोटिल हो गए। 

वॉर्नर  (David Warner) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दो टी20 मैच में ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने बढ़त बना ली। वहीं, इस बढ़त के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में मात दे दी। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, वॉर्नर को 'व्हिपलैश इंजरी' का सामना करना पड़ा रहा है। वॉर्नर का चोटिल होना आगामी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में अब वॉर्नर कब तक ठीक होकर टीम में वापसी करते है यह देखने वाली बात है। 

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बारे में बात करें तो, 12 अक्टूबर को कैनबरा में हुए दूसरे टी20 मैच में इंग्लिश टीम ने मैच जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। मलान ने 49 गेंद की पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये तथा मोईन अली के साथ पांचवें विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी निभाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com