

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की शुरुआत हो गई है। ऐसे में 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम को बड़ा झटका लग सकता है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश (Josh Inglis Injured) के हाथ में गोल्फ खेलने के दौरान चोट आ गई है। जिसके बाद उन्हें सिडनी के लोकल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, फ़िलहाल इसकी जानकरी नहीं है कि, उनकी चोट कितनी गंभीर है।
https://twitter.com/tomdecent/status/1582601733791879169
जोश इंग्लिश ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, वह कंगारू टीम के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तभी बन सकते हैं जब ऑस्ट्रेलिया टीम के रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड चोटिल हो या कोई खिलाड़ी कंकशन का शिकार हो जाए। लेकिन, वह ऑस्ट्रेलिया के 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और वह टीम को अच्छी गहराई भी देने में सक्षम हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय अपने प्लेयर्स की चोट की वजह से काफी परेशान हैं। जोश इंग्लिश गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए हैं। उनसे पहले भी टीम के प्लेयर्स चोटों से परेशान रही है। जिसमें स्टार आलराउंडर्स मिचेल मार्थ और स्टोइनिस भी शामिल हैं, जो इस समय अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। वहीं अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर की चोट ने भी ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रखा है।