सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की बढ़ रही मुश्किलें, मलान के बाद अब ये स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल!

mark wood injured
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल मुकाबले से भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम ने जगह बनाई है। जहां, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) का सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाना है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। डेविड मलान के बाद अब टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood Injured) भी मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

इंग्लैंड की टीम ने आज अभ्यास किया, लेकिन वुड इस दौरान एक्शन में दिखाई नहीं दिए। वुड के शरीर में जकड़न है और इसी वजह से वह प्रैक्टिस नहीं कर पाए हैं। 10 नवंबर को यह मैच खेला जाना है और इससे पहले इंग्लैंड उम्मीद करेगी कि वुड पूरी तरह से फिट हो जाएं। हालांकि, इससे भारत को फायदा हो सकता है। 

वर्तमान में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में वुड के प्रदर्शन की बात करें तो, यदि वह सेमीफाइनल मैच में नहीं खेलते हैं तो इससे इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है। वुड ने अब तक खेले चार मैचों में कुल 14 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने नौ विकेट अपने नाम किए हैं। इंग्लिश टीम ने इस टूर्नामेंट में डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें वुड का अहम रोल रहा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है। दरअसल, अब तक इन दोनों टीमों के बीच 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जहां टीम इंडिया ने 12 मुकाबले जीते हैं और 10 हारे हैं, यानी टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com