बल्लेबाजी की तरह सूर्यकुमार यादव की कमाई भी ताबड़तोड़, 80 हजार से शुरुआत और अब जानकर उड़ जाएंगे होश

Suryakumar Yadav net worth 2022
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय काफी छाए हुए हैं। उनकी तूफानी पारी देख हर कोई उनका फैंस बनते जा रहा है। क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इस समय ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भी सूर्या ने अपना कमाल का खेल दिखाया है। जिस तरह उन्होंने रविवार को हुए जिम्बाब्वे को विस्फोटक बल्लेबाजी की, उसकी चारों तरफ सिर्फ तारीफ ही हो रही है। सूर्या ने जिस तरह अपने बल्ले से रन बढ़ाने का काम किया, उसी तरह उनकी कमाई में भी बढ़ोत्तरी हुई है। 

80 हजार से शुरुआत 

IPL से कमाई की शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Earning) अब इंटरनेशनल में अपनी शानदार छाप छोड़ दी है। शुरुआत में इन्हें केवल 10 लाख रुपये मिलते थे, जो 2022 में बढ़कर 8 करोड़ रुपये हो गई है। फिलहाल, सूर्या मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। साल 2013 तक आईपीएल से सूर्यकुमार की आमदनी केवल 10 लाख रुपये थी। जो कि महीने के हिसाब करीब 80 हजार रुपये होती है। लेकिन, मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति (Suryakumar Yadav net worth) 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 32 करोड़ रुपये के आसपास है।

करोड़ों में हुई कमाई 

अगर मासिक वेतन की बात करें तो सूर्यकुमार यादव 70-80 लाख रुपये कमा लेते हैं। जबकि सालाना आय करीब 8 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ऐसे में अब वह जिस तरह से अपनी बल्लेबाजी दिखा रहे हैं और रनों में इजाफा कर रहे हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, उनकी कमाई में भी इजाफा हो सकते है। 

सूर्या की कमाई का जरिया 

सूर्यकुमार फ्री हिट एंड ड्रीम 11 के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो प्रसिद्ध भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप हैं। वह मैक्सिमा घड़ियों, सरीन स्पोर्ट्स, नीमन के जूते, जेब्रोनिक्स, गोनोइस और कई अन्य ब्रांड्स का भी प्रमोशन करते हैं। जहां, से उन्हें मोती कमाई होती है। सूर्या (Suryakumar Yadav House) मुंबई चेंबूर के अनुशक्ति नगर में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी पत्नी का नाम देविशा शेट्टी (Suryakumar Yadav Wife) है।

कारों का है शौक

सूर्यकुमार के कार कलेक्शन में 15 लाख रुपये की कीमत वाली निसान जोंगा (Nissan Jonga), 90 लाख रुपये कीमत की रेंज रोवर वेलर (Range Rover Velar), मिनी कूपर एस (MINI Cooper S) और 60 लाख रुपये कीमत की ऑडी ए6 (Audi A6) जैसी कारें हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने Mercedes-Benz GLE Coupe भी खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपये है। कारों के अलावा सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स बाइक्स के भी शौकीन हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com