सूर्यकुमार यादव का 'बोलबाला', पाकिस्तान के रिजवान को पछाड़ बनें टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

Suryakumar Yadav
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इस समय टी20 वर्ल्ड कप (t20 World Cup 2022) में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का जलवा देखने मिल रहा है। इसी बीच, अब उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले कुछ समय से सूर्या ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। 

जिसके बाद बुधवार को जारी किए गए आईसीसी की टी-20 रैंकिंग (ICC T20 Ranking) में सूर्यकुमार नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर हासिल किया है। पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के अलावा, विश्व क्रिकेट में भी अपनी पहचान खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में बनाई है। 

https://twitter.com/ANI/status/1587724230896283648

सूर्या ने भारत के लिए 37 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। इस रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863, जबकि रिजवान के 842 अंक हैं। जबकि न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आईसीसी की टी-20 रैंकिंग की बात करें तो, टी20 में टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। नंबर-1 पर सूर्यकुमार यादव हैं तो वहीं नंबर 10 पर विराट कोहली हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

वहीं बात करें सूर्या की तो, टी20 वर्ल्ड कप में उनका धमाल देखने मिल रहा है। बांग्लादेश के ख़िआलफ भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबजी करते हुए 30 रन बनाए महज़ 16 गेंदों में, हालांकि, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।     

Navbharat Live
navbharatlive.com