लंदन: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। बुधवार को खेले जा रहे सीरीज के तीसरे मुकाबले में हाल ही में वनडे संन्यास से वापस आने वाले बेन स्टोक्स ने 6 साल के बाद वनडे फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली। इस मैच में इंग्लिश प्लेयर काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने श्रृंखला के तीसरे मैच में 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इंग्लैंड के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, इंग्लैंड की पारी 48.1 ओवर में 368 रन पर सिमट गई।
जेसन रॉय का रिकॉर्ड तोडा
स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक स्कोर जेसन रॉय के नाम था जिन्होंने 2018 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन बनाये थे। स्टोक्स ने 50 ओवर के प्रारूप में 24वां सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया। उनकी पारी में नौ छक्के और 15 चौके जड़े थे। इससे पता चलता है कि इंग्लैंड अगले महीने भारत में शुरु होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले स्टोक्स को वनडे संन्यास से बाहर क्यों लाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
July 19th, 2022 – Ben Stokes retired from ODI.August 16th, 2023 – Ben Stokes reversed his decision.
इंग्लैंड की शुरुवात काफी ख़राब रही। टीम ने मात्र 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया और पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया और फिर जो रूट को आउट किया। लेकिन स्टोक्स और डेविड मलान (95 गेंद में 96 रन) ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी निभाई। मलान अपने पांचवें वनडे शतक से चार रन से चूक गये और बोल्ट का तीसरा शिकार बने।
स्टोक्स ने चौथा शतक जड़ा
स्टोक्स ने 93 पारियों में अपना चौथा शतक जड़ा, उन्होंने वनडे में अपने पिछले 102 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा। बेन लिस्टर की फुल टॉस गेंद पर स्टोक्स स्क्वायर लेग में विल यंग को कैच देकर आउट हुए जिससे इंग्लैंड ने 348 पर छठा विकेट खोया। इसके बाद पूरी टीम 20 रन जोड़कर आउट हो गयी। बोल्ट ने 51 रन देकर पांच विकेट झटके। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है। (भाषा इनपुट के साथ )
Stormy innings of ben stokes highest score made for england in odi new zealand got the target of 369 runs