जन्मदिन विशेष: वो बैडमिंटन खिलाड़ी जो बना वर्ल्ड नंबर-1, देखें कैसे तय किया फर्श से अर्श तक का सफर

बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ियों में से एक भारत के श्रीकांत किदांबी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीकांत किदांबी का जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।
वो बैडमिंटन खिलाड़ी जो बना वर्ल्ड नंबर-1
श्रीकांत किदांबी
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ियों में से एक भारत के श्रीकांत किदांबी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीकांत किदांबी का जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। भारत के स्टार खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया है और अपने प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया है।

श्रीकांत किदांबी ने दुनिया में तब तहलका मचाया, जब उन्होंने पुरुष एकल में नंबर-1 रैंकिंग प्राप्त किया। उन्होंने इंडोनेशियाई और ऑस्ट्रेलियाई ओपन जैसे खिताब जीतकर प्रसिद्धि हासिल की। ​​श्रीकांत के कामयाबी की सबसे बड़ी वजह हैं उनके बड़े भाई नंदगोपाल हैं। उनके भाई भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। सालों पहले नंदगोपाल ने बैडमिंटन को करियर बनाने का फैसला किया, जिसने श्रीकांत की भी जिंदगी बदल दी।

गोपीचंद ने प्रतिभा को पहचाना

दोनों पहले जी सुधाकर रेड्डी की अकेडमी में ट्रेनिंग करते थे, जिन्होंने दोनों भाईयों को गोपीचंद अकेडमी से जुड़ने की सलाह दी थी। उसके बाद गोपीचंद को भी श्रीकांत की प्रतिभा नज़र आने लगी। जिसके बाद उन्होंने खिलाड़ी को डबल्स छोड़कर सिंगल्स वर्ग में खेलने को कहा। जिसके लिए श्रीकांत को मांसाहारी खाना पड़ा। अपनी डाइट में अपनी ट्रेनिंग में कई बदलाव करने पड़े, लेकिन इसका असर दिखना लगा।

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सके

श्रीकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद आया साल 2017 जहां इस खिलाड़ी ने तीन सुपर सीरीज जीतकर इतिहास रचा। टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने फिर से वापसी की और साल 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे और फिर अगले साल देश को थॉमस कप जिताने में अहम रोल निभाया। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

श्रीकांत किदांबी की उपलब्धियां

वर्ष टूर्नामेंट/इवेंट उपलब्धि
2011 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स मिक्स्ड डबल्स (रजत), बॉयज डबल्स (कांस्य)
2011 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप मिक्स्ड टीम इवेंट (कांस्य)
2012 बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल चैलेंज (मालदीव) स्वर्ण पदक
2013 थाईलैंड ओपन ग्रां प्री स्वर्ण पदक
2014 चाइना ओपन स्वर्ण पदक
2014, 2015 सैयद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप रजत पदक
2015 इंडिया ओपन सुपर सीरीज स्वर्ण पदक
2015 स्विस ओपन स्वर्ण पदक
2015 इंडोनेशियाई मास्टर्स उपविजेता
2015 अर्जुन पुरस्कार सम्मानित
2016 रियो ओलंपिक भारत का प्रतिनिधित्व
2016 दक्षिण एशियाई खेल पुरुष एकल व पुरुष टीम (2 स्वर्ण)
2016 विश्व रैंकिंग 15वां स्थान (भारत का सर्वोच्च स्थान)
2016 सैयद मोदी इंटरनेशनल स्वर्ण पदक
2017 सिंगापुर ओपन रजत पदक
2017 इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन स्वर्ण पदक
2018 राष्ट्रमंडल खेल मिश्रित टीम (स्वर्ण), पुरुष एकल (रजत)
2019 इंडिया ओपन (BWF वर्ल्ड टूर) उपविजेता
2019 दक्षिण एशियाई खेल टीम स्पर्धा (स्वर्ण)
2016, 2020 एशिया टीम चैंपियनशिप पुरुष टीम स्पर्धा (2 कांस्य)
Navbharat Live
navbharatlive.com