श्रीलंका में पाकिस्तानी खिलाड़ी हुआ हादसे का शिकार, स्ट्रेचर पर ले जाए गए अस्पताल, जानिए पूरा मामला

Galle Gladiators Wicket Kepping Batsman Azam Khan is still in Private hospital in Kandy
PIC: @DanuskaAravinda/Twitter
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

श्रीलंका में खेले जा रहे Lanka Premier League, 2022 (LPL 2022) के एक मैच के दौरान गॉल ग्लेडिएटर्स (Galle Gladiators) की तरफ से खेल रहे पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान (Azam Khan) इंजर्ड हो गए। गेंद जाकर उनके सिर से टकराई। जिसके बाद फौरन उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। गेंद से घायल होने के बाद आजम खान को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। 

आज़म खान की बात की जाए तो, Sri Lanka Premier League, 2022 के Galle Gladiators vs Candy Falcons के बीच खेले गए मैच के दौरान नुवान नुवान प्रदीप (Nuvan Pradeep) की गेंद जाकर सीधे उनके सिर से जा टकराई। सिर पर लगी जोरदार चोट से इंजर्ड होने के बाद आज़म ख़ान को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। 

https://twitter.com/DanuskaAravinda/status/1602351480111259648

Mohammad Haris भी हो चुके हैं गेंद से इंजरी का शिकार

गौरतलब है कि, ICC T20 World Cup, 2022 में South Africa vs Pakistan मुकाबले में 11 गेंदों में 28 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले मोहम्मद हारिस को भी गेंद से सिर पर चोट लगी थी। इसका सबसे बड़ा कारण है, हेल्मेट नहीं पहनना।