विकेट लेने के बाद वेस्टइंडीज के केविन सिंक्लेयर ने मनाया अनोखा जश्न, मैदान पर ही किया कुछ ऐसा

Sri Lanka and west indies Kevin Sinclair of West Indies celebrated unique celebration after taking wicket, did something like this on the field, watch video
Published on
Updated on

मुंबई: भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का आयोजन होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) और नीदरलैंड्स (Netherlands) ने क्वालीफाई कर लिया है। इसके बाद भी वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (West Indies vs Sri Lanka) मैच खेला गया। हालांकि, यह मैच महज एक औपचारिक था। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई गेंदबाज वेस्टइंडीज टीम को 243 रनों पर रोकने में कामयाब रहे। 

श्रीलंका ने जीत के लिए 244 रन 44.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पूरे कर लिए। वेस्टइंडीज दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहा। इस मैच में केविन सिंक्लेयर (Kevin Sinclair) ने पथुम निसांका का विकेट लिया और इसके बाद उन्होंने अलग तरीके से जश्न मनाया। उनका ये जश्न अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस तरह से मनाया गया जश्न 

वेस्टइंडीज के 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने की जोड़ी मैदान में उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की और जीत आसान बना दी। इस जोड़ी को तोड़ने में केविन सिंक्लेयर सफल रहे। केविन सिंक्लेयर ने शतक लगाने वाले पथुम निसंका को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सिंक्लेयर की गेंद पर रोस्टन चेज़ ने कैच लपका। इस कैच को लपकने के बाद मैदान पर जो जश्न मनाया गया, उसे दख सब लोग हैरान रह गए।इससे पहले भी केविन सिंक्लेयर ने ऐसा ही जश्न मनाया है। 

दोनों टीमों के खिलाड़ी

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शरमा ब्रूक्स, शाई होप, निकोलस पूरन, केसी कार्टी, काइल मेयर्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, अकील हुसैन

श्रीलंका: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सादिरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, दुशान हेमंथा, महीश थिकाक्षणा, मथिशा पथिराना, दिशान मधुशंका

Navbharat Live
navbharatlive.com