SL vs PAK 1st Test Match में पाकिस्तान की पकड़ हुई मजबूत, Saud Shakeel ने ठोकी Double Century

Saud Shakeel hits Double Century
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के गॉल (SL vs PAK Test Match, 2023 Galle International Stadium, Galle, Sri Lanka)

में खेले जा रहे पहले मैच की पहली पारी में पाकिस्तान अब मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। मैच के तीसरे दिन मंगलवार 18 जुलाई के दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की पहली पारी के 312 रन के सामने पाकिस्तान ने 10 विकेट पर 461 रन बना लिए थे। और, श्रीलंका अपनी दूसरी पारी की बल्लेबाज़ी के लिए मैदान में उतरी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के बल्लेबाज सउद शकील ने पाकिस्तान की चरमराई पारी को संभाला। अपनी सेंचुरी ठोकी और मैच के तीसरे दिन के खेल में अपनी टीम को पहली पारी में श्रीलंका के मुकाबले बढ़त दिलाई। सऊद शकील ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डबल सेंचुरी ठोकी। सऊद शकील ने 361 गेंदों  में 19 चौकों की मदद से 208 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी भी है।

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि सऊद शकील ने टेस्ट क्रिकेट में पहले तो दूसरी सेंचुरी लगाई और नाबाद रहे हुए पहली डबल सेंचुरी पूरी की। इस मैच में एक समय ऐसा भी था, जब 101 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 5 विकेट उड़ चुके थे। उसके बाद आगा सलमान और सऊद शकील ने पारी संभाली। आगा सलमान ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली और रमेश मेंडिस की गेंद पर स्टंप हो गए। आगा सलमान और सऊद शकील ने मिलकर पाकिस्तान के स्कोर को 278 तक पहुंचा दिया था।

पाकिस्तान ने श्रीलंका की 312 रनों की पहली पारी के सामने 10 विकेट पर 461 रन बनाए और 149 रनों की बढ़त बनाई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी की बल्लेबाज़ी में 3.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर  निशान मदुष्का और दिमुथ करुणारत्ने की सलामी जोड़ी नाबाद है। चौथे दिन के खेल के लिए बुधवार की सुबह एक बार फिर यह जोड़ी खेल आगे बढ़ाने मैदान में उतरेगी।

Sri Lanka vs Pakistan 1st Test Match, Galle International Cricket Stadium Playing-XI

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

Dimuth Karunaratne (Captain), Nishan Madushka, Kusal Mendis, Angelo Mathews, Dinesh Chandimal, Dhananjaya de Silva, Sadeera Samarawickrama (wk), Ramesh Mendis, Prabath Jayasuriya, Kasun Rajitha, Vishwa Fernando.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

Abdullah Shafique, Imam ul-Haq, Shan Masood, Babar Azam (Captain), Sarfaraz Ahmed (wk), Saud Shakeel, Agha Salman, Noman Ali, Naseem Shah, Abrar Ahmed, Shaheen Afridi.