शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रनों का लक्ष्य

Shubhaman Gill and Hardik Pandya
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

अमहदाबाद: अमहदाबाद में हो रहे तीसरे और आखिरी टी 20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय बल्लेबाजों के सामने न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। ओपनिंग करने आए शुभमन गिल ने नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। गिल के टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में भी शतक हो गए हैं। गिल के साथ दीपक हुड्डा नाबाद रहे। दीपक ने दो गेंद पर दो रन बनाए। तीन मैचों की श्रृंखला अभी एक-एक की बराबरी पर है। 

https://twitter.com/BCCI/status/1620803475587350529

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो कि सही साबित हुआ। हालांकि, ओपनिंग साझेदारी ज्यादा सफल नहीं हो पाई। ईशान किशन तीन गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें माइकल ब्रैसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।  लेकिन  किशन  के विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। त्रिपाठी ने  22 गेंद पर ही 44 रन बनाए। त्रिपाठी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

गिल ने सैंटनर की गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक जड़ा। गिल एक छोर पर डटे थे और सूर्यकुमार यादव (13 गेंद में 24 रन) उनके साथ क्रीज पर थे जिन्होंने भी तेजी से रन जोड़ने की लय बनाये रखी, पर 13वें ओवर में मिड ऑफ पर ब्रेसवेल को कैच देकर आउट हुए। गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर मिड ऑफ में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। 

इसके बाद उन्होंने स्वच्छंदता से बल्लेबाजी करते हुए इसी गेंदबाज की अगली गेंद को गगनदायी छक्के के लिये भेज दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या (17 गेंद में 30 रन) ने भी रन गति को कम नहीं होने दिया। लेकिन गिल ने शतक के बाद अपनी आक्रामकता तेज कर दी और न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण लचर दिखायी दिया।