सानिया ने निकाह के बाद शोएब मलिक को दी बधाई, बोलीं- हो चुका है अपना तलाक

Sania Mirza Confirms her Divorce
सानिया मिर्जा (डिज़ाइन फोटो )
Updated on

नयी दिल्ली: सानिया मिर्जा के परिवार ने रविवार को भारतीय टेनिस स्टार और शोएब मलिक (Shoib Malik) के अलग होने की पुष्टि की। मलिक ने एक दिन पहले अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से दूसरे निकाह की घोषणा की थी। दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच इस ‘हाई प्रोफाइल' जोड़ी को लेकर काफी दिलचस्पी रहती थी लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया। 

शोएब मलिक (41 वर्ष) ने शनिवार को सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सानिया के परिवार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘ सानिया ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। लेकिन आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है। वह शोएब को उनके नये सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं। ''

 बयान के अनुसार, ‘‘ उनकी जिंदगी के इस संवेदनशील दौर में हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता की जरूरत का सम्मान करें। 

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com