-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Sachin Tendulkar 100th Century On This Day The Sachin Tendulkar Scored Centuries Of Centuries The Record Is Still Intact
आज ही के दिन ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने लगाया था ‘शतकों का शतक’, अब तक बरकरार है रिकॉर्ड
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर जैसे नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar 100th Century) ने आज के दिन इतिहास रचा था। 16 मार्च का दिन हर क्रिकेट फैन के लिए काफी यादगार रहा है। साल 2012 में आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।
16 मार्च 2012 का वो दिन क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा गया है। सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के खिलाफ खेलते हुए शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में शतक लगाया था। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली थी। यह शतक सचिन के लिए बेहद खास था। यह उनके करियर का 100वां शतक था। सचिन ने शतक के लिए 138 गेंद खेली थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ पूरी दुनिया के लिए यह लम्हा यादगार रहा है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 100वां शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया। क्रिकेट की दुनिया में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम दर्ज किए होंगे। लेकिन, मास्टर ब्लास्टर का यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया। अपने करियर का 100वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

सचिन (Sachin Tendulkar) ने 12 मार्च 2011 को विश्व कप के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 99 वां शतक बनाया था। इसके बाद सचिन एक साल चार दिन तक 99 के आंकड़े पर ही रहे थे। हालांकि, इस दौरान सचिन के सामने कई ऐसे मौके आए कि वह अपना शतकों का शतक बना सकेंगे। लेकिन, उनकी किस्मत हार बार उनका साथ छोड़ देती थी। आख़िरकार, साल 2012 में उनकी किस्मत उनपर मेहरबान हो गई और सचिन ने एशिया कप के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

साल 2012 के मैच की बात करें तो सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने करियर का 462 वां वनडे मैच खेलने उतरे थे। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और गौतम गंभीर क्रीज पर उतरे। लेकिन, भारत की शुरुआत थोड़ी ख़राब रही। भारत ने 25 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया।
गंभीर के आउट होने के बाद सचिन ने विराट कोहली और सुरेश रैना के साथ मिलकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इस मैच में सचिन (Sachin Tendulkar) की धीमी पारी को लेकर कई लोगों उनकी आलोचना की थी। भारत ने उस मैच में 50 ओवर में 289 रन बनाए थे। हालांकि, बांग्लादेश ने लक्ष्य आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Sachin tendulkar 100th century on this day the sachin tendulkar scored centuries of centuries the record is still intact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप
Jun 20, 2026 | 12:20 PMमहाराष्ट्र मॉनसून सत्र: अब चेहरे से मिलेगी विधान भवन में एंट्री, बंद हुए कागजी पास; जानें क्या है नया सिस्टम
Jun 20, 2026 | 12:19 PMविनीता सोरेन ने अदम्य साहस दिखा कर रचा इतिहास,माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को छु कर बनी पहली आदिवासी महिला
Jun 20, 2026 | 12:18 PMमुंबई में 100 से अधिक शिक्षकों पर FIR, चुनावी ड्यूटी और पढ़ाई के बीच फंसे स्कूल
Jun 20, 2026 | 12:13 PMमध्य प्रदेश में मितव्ययिता की नई नीति, अफसरों की यात्राओं और खर्चों पर सरकार ने दिखाई सख्ती
Jun 20, 2026 | 12:12 PM‘अग्नि परीक्षा’, उद्धव के वफादार हो तो जीवित पिता का पिंडदान करो, सुषमा अंधारे की कृष्णा अष्टिकर को चुनौती
Jun 20, 2026 | 12:10 PMTrump Cuba Attack: क्यूबा पर हमले की चर्चा तेज, ट्रंप बोले- वहां की प्रॉपर्टी है शानदार
Jun 20, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














