-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- S Sreesanth On Virat Kohli And Hardik Pandya T20 World Cup 2024
तो इस मामले में भारत के लिए कारगर साबित होगा विराट- पंड्या का कॉम्बिनेशन, जानें ऐसा क्यों बोले श्रीसंत
- Written By: मृणाल पाठक
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हार्दिक पंड्या के टी20 विश्व कप टीम में चयन का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली के साथ इस आल राउंडर की मौजूदगी मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा संयोजन साबित होगी।

एस श्रीसंत, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S. Sreesanth) ने शुक्रवार को हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) टीम (Team India) में चयन का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ इस आल राउंडर की मौजूदगी मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा संयोजन साबित होगी।
फॉर्म से बाहर चल रहे पंड्या को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल करने से सवाल उठ रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके पिछले रिकॉर्ड तथा गेंद एवं बल्ले दोनों से तेजी से खेल का परिदृश्य बदलने की उनकी काबिलियत को ध्यान में रखकर यह फैसला किया है। साथ ही अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कपके लिए उन्हें उप कप्तान नियुक्त करने पर भी काफी लोग हैरान हैं।
कपिल देव के युग के बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ आउटस्विंग गेंदबाजों में शुमार श्रीसंत ने इस फैसले का समर्थन करते हुए ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर एक चर्चा के दौरान कहा, ‘‘इस साल के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को छोड़ दें तो हम सभी ने देखा है कि वह मैदान पर क्या करने की काबिलियत रखता है। वह जिस तरह से देश के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहा है और यहां तक कि उसने एक श्रृंखला में टीम की अगुआई की और इसमें जीत दिलायी।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
उन्होंने कहा, ‘‘रोहित से इसके बारे में पूछा गया था और उन्होंने कहा कि कभी कभार मैं कप्तान होता हूं और कभी कभार नहीं। लेकिन इससे टीम का माहौल और जज्बा नहीं बदलता।” श्रीसंत ने कहा, ‘‘इसलिये एक अच्छी चीज यह है कि हार्दिक जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरें, विशेषकर जब टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है और विराट दूसरे छोर पर हों तो मुझे लगता है कि यह संयोजन शानदार है।” पंड्या भारत के लिए अंतिम दफा अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच में खेले थे।
वह आईपीएल 2024 से पहले सही समय पर टखने की चोट से उबरने में सफल रहे और उन्हें रोहित की जगह पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया। इस फैसले की भी काफी आलोचना हुई थी। पंड्या की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए श्रीसंत ने कहा, ‘‘हार्दिक नयी गेंद या पुरानी गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर सकता है, विशेषकर पाकिस्तान के खिलाफ। लेकिन हम सिर्फ पाकिस्तान नहीं कई अलग टीम के खिलाफ खेलेंगे।”
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हार्दिक के लिए यह मौका है कि वह इस आईपीएल के प्रदर्शन को भूल जाये और अच्छा प्रदर्शन करे।” आस्ट्रेलियाई पूर्व आल राउंडर टॉम मूडी ने भी पंड्या के टीम में चयन का समर्थन करते हुए कहा कि वह अन्य दावेदारों से कहीं ज्यादा आगे हैं। मूडी ने कहा, ‘‘किसी तीन अन्य खिलाड़ियों के नाम बताईये जो हार्दिक पंड्या जैसा खेल सकते हैं। एक ऐसा आल राउंडर जो आपके शीर्ष छह क्रम में खेल सके और संभवत: आपके लिए चार ओवर गेंदबाजी कर सके।”
(एजेंसी)
S sreesanth on virat kohli and hardik pandya t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
Jul 02, 2026 | 09:30 AMMonsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
Jul 02, 2026 | 09:28 AMShare Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
Jul 02, 2026 | 09:27 AM2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














