बांग्लादेश कोच पद से डोमिंगो ने दिया इस्तीफा

Russell Domingo
File Photo
Published on: 
Updated on: 

ढाका: रसेल डोमिंगो ने भारत से घरेलू श्रृंखला में मिली हार के बाद बांग्लादेश के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। डोमिंगो सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे। उनका कार्यकाल 2023 विश्व कप के बाद तक था। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख जलाल युनूस ने क्रिकबज को बताया,‘‘डोमिंगो ने कल इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।'' डोमिंगो के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखलायें जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखलायें भी जीती। 

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया। मीरपुर टेस्ट के बाद ही युनूस ने बदलाव के संकेत दिये थे। उन्होंने कहा था,‘‘हमें ऐसा कोच चाहिये जिसका टीम पर प्रभाव हो। हम जल्दी ही बदलाव करेंगे। हमें मजबूत टीम बनानी है। हमें कोच नहीं मेंटोर की जरूरत है।'' (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com