-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma Replied Ben Duckett On Playing Yashasvi Fast Remember Rishabh Pant Batting
आज भी पंत की बल्लेबाजी के मुरीद है कप्तान रोहित, यशस्वी के मामले पर बेन डकेट को दिया करारा जवाब
- Written By: मृणाल पाठक

रोहित का डकेट को करारा जवाब
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट (IND vs ENG 5th Test) मैच धर्मशाला (Dharamshala) में खेला जाना है। यह मैच 7 मार्च से एचपीसीए स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के (Team India) कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) के आक्रामक बल्लेबाजी पर इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) के बयान पर अब करारा जवाब दिया है। उन्होंने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बल्लेबाजी स्टाइल को बताते हुए डकेट को जवाब दिया है।
रोहित का बेन डकेट को करारा जवाब
दरअसल, इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी देखकर कह दिया था कि उन्हें इस तरह से खेलने के प्रोत्साहन इंग्लैंड के बैजबॉल शैली से मिला है। जिसका श्रेय उन्हें इंग्लैंड को देना चाहिए। जिसके बाद उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। अब इसी पर रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
Rohit Sharma said, "there was a guy named Rishabh Pant in our team, probably Ben Duckett hasn't seen him playing". (On Duckett's statement of Jaiswal learning from England). pic.twitter.com/pp5wvmF9iq — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 6, 2024
पंत की बल्लेबाजी की याद
धर्मशाला टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा ने बेन डकेट को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ”हमारी टीम में ऋषभ पंत नाम का एक लड़का था, शायद बेन डकेट ने उसे खेलते हुए नहीं देखा है।’ बता दें कि ऋषभ पंत भी टेस्ट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि रोड एक्सीडेंट होने की वजह से वह काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। लेकिन। उनकी आईपीएल में खेलने की उम्मीद है।
नासिर हुसैन ने भी की थी डकेट की आलोचना
गौरतलब है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी बेन डकेट के इस बयान को गलत ठहराया था। उन्होंने यशस्वी जयसवाल के आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण पर कहा था कि युवाओं ने उनकी परवरिश से यह सीखा है और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जयसवाल को देखने और उनसे सीखने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
आक्रामक नज़र आ रहे यशस्वी
जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यशस्वी जयसवाल शानदार फॉर्म में हैं। वह लगातार आक्रामक रुख के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 23 छक्के लगाए और एक टेस्ट सीरीज में 20 से ज़्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वहीं यशस्वी जयसवाल से पहले ऋषभ पंत भी विपक्षी गेंदबाजों को जवाबी हमला करने के पीछे नहीं हटते हैं। वह अक्सर टीम को ख़राब हालत से बाहर निकालने के लिए जाने जाते हैं।
Rohit sharma replied ben duckett on playing yashasvi fast remember rishabh pant batting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
Jun 28, 2026 | 01:10 PM‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Jun 28, 2026 | 01:10 PMनासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 01:08 PMHomemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Jun 28, 2026 | 01:08 PMराजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
Jun 28, 2026 | 01:05 PMSakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Jun 28, 2026 | 12:59 PMअमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
Jun 28, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














