-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma On Not Winning Icc Trophy For A Decade
नंबर 1 बनना नहीं, ICC ट्रॉफी जीतना है का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप से पहले भरी हुंकार
- Written By: मृणाल पाठक

हैदराबाद: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भरोसा है कि पिछले एक दशक से उन्हें जिस आईसीसी ट्राफी का इंतजार है, उसे जीतने का समय भी आयेगा। हाल में विश्व कप 2023 फाइनल (World Cup 2023) में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार से भारत का आईसीसी खिताब का इंतजार 10 साल तक बढ़ गया क्योंकि देश को अंतिम आईसीसी टूाफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चैम्पियंस ट्राफी में मिली थी।
रोहित ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के मौके पर ‘जियो सिनेमा’ से बात करते हुए कहा, ‘‘पिछले तीन साल शानदार रहे हैं। बस इसमें आईसीसी ट्राफी का फाइनल जीतना शामिल नहीं है, इसके अलावा हमने सबकुछ जीता है। ” उन्होंने कहा, ‘‘हम बस सिर्फ यही ट्राफी हासिल नहीं कर सके हैं। लेकिन मुझे लगता है कि समय आयेगा। हमें बस इसके लिए सही मानसिकता बनाये रखने की जरूरत है, हमें बीते समय के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी क्योंकि आप इसे बदल नहीं सकते हो।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
रोहित ने कहा, ‘‘आप बस आगे जो होने वाला है, उसे बदल सकते हो। इसलिये हम सभी का ध्यान सिर्फ इसी पर लगा हुआ है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं। ” 2014 में टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में उप विजेता रहने के बाद टीम 2015 वनडे विश्व कप, 2016 टी20 विश्व कप और 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गयी। यही सिलसिला जारी रहा और टीम 2017 चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में हार गयी और उसे 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पराजय झेलनी पड़ी। पहली दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के फाइनल में भी भारतीय टीम हार गयी।
रोहित ने कप्तानी के प्रति रवैये के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ बदलाव लाना चाहता था। खिलाड़ी अब क्रीज पर जाकर काफी स्वतंत्रता के साथ खेल रहे हैं। मैं इस टीम से आंकड़ों के पहलू को हटाना चाहता था। ” उन्होंने कहा, ‘‘नंबर बस संख्या के लिए होते हैं। भारत में हम नंबर और आंकड़ों के बारे में काफी बातें करते हैं। मैंने 2019 विश्व कप में पांच शतक जड़े थे, लेकिन हम फिर भी हार गये। हारने के बाद शतक मायने नहीं रखते।”
रोहित ने कहा, ‘‘मैं इनके बारे में सोच सकता हूं, शायद 20 साल बाद जब मैं संन्यास ले लूं। लेकिन हमें क्या मिला? मैं ट्राफी जीतना चाहता था। ” उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप ट्राफियां नहीं जीतते तो मुझे नहीं लगता कि ये पांच-छह शतक ज्यादा मायने रखेंगे। टीम खेल ट्राफियां जीतने के बारे में ही है, इसमें व्यक्तिगत उपलब्धियां अहम नहीं होती।”
(एजेंसी)
Rohit sharma on not winning icc trophy for a decade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMरोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
Jul 09, 2026 | 10:54 PMउत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
Jul 09, 2026 | 10:53 PMसीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:52 PMसिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














