- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma Is 64 Runs Away From Completing 10000 Runs In The T20 Format He Will Become 2nd Indian Batter After Virat Kohli
रोहित शर्मा के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, इतने रन बनाते ही कर लेंगे विराट कोहली की बराबरी
रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए ये कारनामा विराट कोहली ने कर दिखाया है।
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: आईपीएल के 15 (IPL 15) वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मैच खेला जायेगा। मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन भी अपना पहला मैच हार चुकी है। वहीं, अब दूसरे मैच के मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अपनी जी-जान लगाने के लिए तैयार हैं। वहीं, आज के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज के मैच में 64 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए ये कारनामा विराट कोहली ने कर दिखाया है।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक खेले टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3313 रन, आईपीएल में 5652 रन और घरेलू टी20 क्रिकेट में 961 रन बनाए हैं। अगर रोहित शर्मा आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 64 रन की पारी खेल लेते हैं तो वे 10000 रन पूरा कर लेंगे। इसके साथ ही वह यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पिछले साल सितंबर में आईपीएल मैच में ही विराट कोहली ने 10 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था।
वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर 64 रन बना लेते हैं तो वे दुनिया के सातवें ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए हैं। रोहित से पहले क्रिस गेल (14562), शोएब मलिक (11698), किरोन पोलार्ड (11430), एरोन फिंच (10444), विराट कोहली (10326) और डेविड वार्नर (10308) ने उस उपलब्धि को अपने नाम किया है।
Rohit sharma is 64 runs away from completing 10000 runs in the t20 format he will become 2nd indian batter after virat kohli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













