- Hindi News »
- Sports »
- Rohit Sharma Created A New History In International Cricket Set An Example On The Second Day Of Aus Vs Ind Nagpur Test
Rohit Sharma ने रच दिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास, AUS vs IND Nagpur Test के दूसरे दिन कायम की मिसाल
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 171 गेंदों में 100 रन पूरे किए। यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की 9वीं सेंचुरी है।
ऐतिहासिक बात ये है कि रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की यह 9वीं सेंचुरी, बतौर टेस्ट टीम के कप्तान उनकी पहली सेंचुरी भी है। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने 16 महीने से शतकों के सूखे को ख़त्म किया। Rohit Sharma ने नागपुर के बेहद मुश्किल पिच पर शतक लगाया।
गौरतलब है कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए। विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी (MS Dhoni) भी अपनी कप्तानी के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम नहीं कर पाए थे। AUS vs IND Border Gavaskar Trophy Test Series, 2023 की इस ताज़ा सीरीज का नागपुर में खेला जा रहा यह पहला मैच बतौर टेस्ट टीम कप्तान रोहित शर्मा का तीसरा मैच है।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
IND vs AUS: फिर होगा पिंक बॉल टेस्ट का घमासान, ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया; देखें शेड्यूल
‘मुझे हर उपलब्धि वाला मैच…’, अपने आखिरी वनडे मुकाबले में शतक लगाने के बाद एलिसा हीली ने दिया ये भावुक बयान
आपको याद दिला दें कि रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी टेस्ट सेंचुरी 2 सितंबर 2021 में इंग्लैंड के ‘द ओवल’ मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ निकली थी। उस टेस्ट मैच में उन्होंने 127 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से लेकर नागपुर के ताज़ा टेस्ट मैच के बीच एक भी शतक वो नहीं लगा पाए थे। रोहित शर्मा ने Nagpur Test Match की पहली पारी की अपनी सलामी बल्लेबाजी करते हुए 171वें गेंद पर 100 रन पूरे किए। इस दरम्यान उनके बल्ले से 14 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी निकले।
AUS vs IND Nagpur Test में दोनों देशों की Playing-XI
भारत (India)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (Bharat Wicket-keeper), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
डेविड वॉर्नर (David Warner) उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja), मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne), स्टीव स्मिथ (Steve Smith), मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (Alex Carey Wicket-keeper), पैट कमिंस (Patt Cummins Captain), नाथन लियोन (Nathan Lyon), टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड (Scott Boland)।
विनय कुमार
Rohit sharma created a new history in international cricket set an example on the second day of aus vs ind nagpur test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag में गड़बड़ी तो पड़ेगा महंगा, अब तुरंत होगा वेरिफिकेशन, ड्राइवर्स हो जाएं सतर्क
Apr 16, 2026 | 03:16 PMभारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
Apr 16, 2026 | 03:07 PMमहिला आरक्षण: आधी आबादी को अधिकार या ‘राजनीतिक विरासत’ का विस्तार? महाराष्ट्र की महिला सांसदों पर एक रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 03:02 PMचिल्का झील में ‘असली मोती’ के नाम पर स्कैम! टूरिस्ट को ऐसे बनाया जा रहा शिकार
Apr 16, 2026 | 02:58 PMBhooth Bangla के प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार हुए ट्रोल, नागिन 7 में टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ते वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:55 PMMulank 5: 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे की क्या होती है ख़ासियतें? जानिए करियर और लव लाइफ से जुड़ी बातें
Apr 16, 2026 | 02:53 PMकिसान के बेटे को मिली Amazon में नौकरी, ऑफर लेटर पढ़ते ही भावुक हुए पिता, वीडियो वायरल
Apr 16, 2026 | 02:48 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM














