मैदान पर खिलाड़ी और बाहर सिपाही, ये स्पोर्ट्स पर्सन एकसाथ देश के लिए निभाते है 'डबल रोल'

republic day 2023 ms-dhoni-to-sachin-tendulkar-abhinav-bindra-kapil-dev-sportspersons-who-served-in-the-indian-armed-forces
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) बड़ी धर्म धाम के साथ मनाया जा रहा है। 26 जनवरी को हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई देता है। चाहे बच्चे हो या बड़े, सबके जुबान पर देशभक्ति के नारे होते है। आम जनता के अलावा क्रिकेटर्स भी इस दिन देशभक्ति के रंग में डूबे हुए नज़र आते है। इस दिन पर भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी सेना की वर्दी में भी नज़र आते है। 

इन खिलाड़ियों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव (Kapil Dev), ओलिंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट जीतने वाले अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) का नाम शामिल है।   

एमएस धोनी 
भारतीय टीम के महान कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से भारतीय सेना में जाना था। वहीं, भारतीय क्रिकेट से जुड़ने के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ। एमएस धोनी को साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। इतना ही नहीं वो कई बार भारतीय सेना के जवानों से मिलने जा चुके हैं। 

सचिन तेंदुलकरमास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को वायुसेना ने एयरफोर्स ने मानद रैंक दी। साल 2011 में एयरफोर्स ने सचिन को ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक से सम्मानित किया था। सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन की पदवी देते हुए, उस समय के एयर फोर्स चीफ पीवी नाइक ने क्रिकेटर की सुखोई लड़ाकू विमान से उड़ान की भी घोषणा की थी। 

कपिल देव
साल 1983 में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले कपिल देव को भी सेना में मानद रैंक हासिल हैं। उन्हें साल 2008 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। उन्हें मानद रैंक के साथ टेरिटोरियल आर्मी के अतिरिक्त महानिदेशक ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था। 

अभिनव बिंद्रा
क्रिकेटर के अलावा ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट जीतने वाले अभिनव बिंद्रा भी सेना की वर्दी में नज़र आते है। उहे साल 2011 में सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक दी गई। अभिनव ने साल 2008 में देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, जिसके बाद उन्हें इस खास पद से नवाजा गया था।