-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Reetika Hooda Had A Good Chance To Win The Match Said Virendra Dahiya
रीतिका के पास जीतने का था अच्छा मौका, रक्षात्मक रवैयै से नहीं जीत सकते बाउट – कोच वीजेंद्र दाहिया
- Written By: प्रिया जैस
पिछले साल अंडर 23 विश्व चैम्पियनशिप (72 किग्रा भार वर्ग) में जीत हासिल करने वाली 21 साल रीतिका के पास इस मुकाबले में अनुभव की कमी दिखी। इस बार पेरिस ओलंपिक में वह अगर थोड़ा आक्रामक रूख अपनाती तो शीर्ष वरीयता प्राप्त पहलवान के खिलाफ उलटफेर कर सकती थी, निराश कोच वीरेंद्र दहिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

रीतिका हुड्डा (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की रीतिका हुड्डा अपना कमाल नहीं दिखा पाई। रीतिका हुड्डा को क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की एइपेरी मेतेट के खिलाफ बराबरी के बाद आखिरी अंक गंवाने के कारण हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त एइपेरी मेडेट काइजी के खिलाफ मजबूत रक्षण दिखाया लेकिन बराबरी पर छूटे मैच में आखिरी अंक गंवाने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
क्रोएशिया की पहलवान को इसके बाद सेमीफाइनल में अमेरिका की कैनेडी एलेक्सिस ब्लेड्स से हार का सामना करना पड़ा जिससे रीतिका का रेपेचेज में पहुंचने का सपना भी टूट गया। एशियाई खेलों की चैंपियन और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता एइपेरी को इस भार वर्ग में ओलंपिक का टिकट कटाने वाली पहली भारतीय रीतिका ने दांव पर अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
2036 Olympic में TOP-10 में होगा भारत! पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने बताया मेडल जीतने का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
पिछले साल अंडर 23 विश्व चैम्पियनशिप (72 किग्रा भार वर्ग) में जीत हासिल करने वाली 21 साल रीतिका के पास इस मुकाबले में अनुभव की कमी दिखी। वह अगर थोड़ा आक्रामक रूख अपनाती तो शीर्ष वरीयता प्राप्त पहलवान के खिलाफ उलटफेर कर सकती थी।
निराश वीरेंद्र दहिया ने कहा
नियमों के अनुसार मुकाबला बराबर रहने पर आखिरी अंक बनाने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। इस नतीजे से निराश भारतीय कोच वीरेंद्र दाहिया ने कहा, ‘‘ आप सिर्फ रक्षात्मक रवैये के साथ बाउट नहीं जीत सकते हैं।”
A strong fight, but it wasn’t enough 😓 Reetika Hooda faced defeat against World No. 1, Aiperi Kyzy, in the quarter-final of the women’s freestyle 76kg category. 💔 pic.twitter.com/SphARJ05h0 — Cricket Chamber (@cricketchamber) August 10, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘”हां, उसने अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन अगर आपकी मजबूत रक्षा आपको जीत नहीं दिलाती तो इसका क्या फायदा है। रीतिका ने उसे हमला नहीं करने दिया लेकिन वह खुद भी आक्रमण नहीं कर सकी। आप एक अंक से हारते हैं, या 10 अंक से, आप हारते हैं। रीतिका के पास इस मुकाबले को जीतने का अच्छा मौका था।”
किर्गिस्तान की पहलवान ने रीतिका की दोनों पैरों पर हमले के साथ आक्रामक शुरुआत की, लेकिन रीतिका ने ऊपरी शरीर की जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपनी पकड़ बनाए रखी। रीतिका का रक्षण अगर मजबूत नहीं होता तो एइपेरी उन्हें टेकडाउन कर सकती थी।
बढ़त बनाने का मौका मिला
एइपेरी के ‘पैसिविटी (अति रक्षात्मक रवैया)’ के कारण रीतिका को शुरूआती पीरियड में बढ़त बनाने का मौका मिला। रीतिका ने दूसरे पीरियड में इसी अंदाज में बढ़त को गंवा दिया। स्कोर बराबर होने के बाद एइपेरी को बस रीतिका को मौका देने से बचना था और वह अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल कर ऐसा करने में सफल रही।
रीतिका कुश्ती में भाग लेने वाली पांच भारतीय महिलाओं में से आखिरी हैं। अंतिम पंघाल (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और निशा दहिया (68 किग्रा) पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपनी अपील पर फैसले का इंतजार कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट का लंबा हुआ इंतजार, खेल पंचाट का अब इस दिन आएगा फैसला
अमन सहरावत ने शुक्रवार को पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक छह पदक जीते हैं और टोक्यो में सात पदकों की बराबरी करने के लिए रीतिका को एक और पदक जीतने की जरूरत है।
रीतिका ने इससे पहले तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में हंगरी की बर्नाडेट नैगी को 12-2 से तकनीकी श्रेष्ठता से हराया। रीतिका पहले पीरियड में 4-0 से आगे थी लेकिन उन्होंने दूसरे पीरियड में शानदार प्रदर्शन कर आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को ज्यादा मौके नहीं दिये।
यह भी पढ़ें- रीतिका हुड्डा सेमीफाइनल में नहीं बना पाईं जगह, क्वार्टर फाइनल में हारीं
रीतिका ने रक्षात्मक खेल के साथ शुरुआत की और हंगरी की पहलवान के आक्रमण को शानदार तरीके से रोकने में सफल रही। रीतिका को इसके बाद पैसिविटी के कारण रेफरी ने चेतावनी दी और इस पहलवान के पास अगले 30 सेकंड में अंक बनाने की चुनौती थी। बर्नाडेट ने रीतिका के पैर पर आक्रमण किया लेकिन भारतीय पहलवान ‘फ्लिप’ कर शानदार बचाव के बाद पलटवार के साथ दो बार दो अंक हासिल करने में सफल रही।
शुरूआती पीरियड में 0-4 से पिछड़ने वाली हंगरी की पहलवान ने दो अंक हासिल कर वापसी की लेकिन रीतिका ने इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया। रीतिका ने प्रतिद्वंद्वी को टेकडाउन कर दो अंक हासिल करने के बाद लगातार तीन बार अपने दांव पर दो-दो अंक हासिल किए जिससे रेफरी को समय से पहले ही मैच को रोकना पड़ा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Reetika hooda had a good chance to win the match said virendra dahiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














