2 मार्च से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल की रेस, नागपुर और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले

Ranji Trophy
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल (design photo)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल (Ranji Trophy Semi Final) में मुंबई और तमिलनाडु (Mumbai vs Tamil Nadu) का सामना मुंबई (Mumbai) में होगा जबकि मध्यप्रदेश  और विदर्भ (Madhya Pradesh vs Vidarbha) का मैच नागपुर में खेला जायेगा। नागपुर के वीसीए स्टेडियम (VCA Stadium, Nagpur) और मुंबई के बीकेसी मैदान (BKC Ground, Mumbai) पर रणजी ट्रॉफी अंतिम चार के मुकाबले होंगे। 

विदर्भ ने कर्नाटक को 127 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसका सामना मध्यप्रदेश से होगा जिसके कोच चंद्रकांत पंडित है जिनके कोच रहते विदर्भ ने 2017 . 18 और 2018 . 19 में खिताब जीता था। मध्यप्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में आंध्र को चार रन से हराया । वहीं मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी की बढत के आधार पर अंतिम चार में जगह बनाई।   (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com