- Hindi News »
- Sports »
- Ramiz Raja Removed As Pcb Chairman 14 Member Panel Headed By Najam Sethi Takes Charge
रमीज राजा पीसीबी अध्यक्ष पद से बर्खास्त, 14 सदस्यीय पैनल ने संभाला जिम्मा
- Written By: काजल चोपड़े

कराची: पाकिस्तान की सरकार ने पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष पद से हटाकर देश में अगले चार महीनों तक क्रिकेट का संचालन करने के लिए नजम सेठी की अगुवाई में 14 सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है।
पाकिस्तान सरकार ने बुधवार देर रात रमीज को बर्खास्त करने के संबंध में अधिसूचना जारी की। यह फैसला पाकिस्तान के इंग्लैंड के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 0-3 से करारी हार के बाद लिया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने यह अधिसूचना जारी की जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिलना बाकी है जो कि महज औपचारिकता है।
सम्बंधित ख़बरें
PSL बहुत जल्द ही IPL को भी छोड़ देगी पीछे, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने BCCI को दी खुली चुनौती
U19 Asia Cup का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान का दोहरा वार, PCB करेगा भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत
भारत आखिर क्यों नहीं ले पा रहा एशिया कप का ट्रॉफी, PCB के आगे झुका ICC और BCCI; जानें पूरा मामला
जय शाह से डर रहे मोहसिन नकवी? ICC की मीटिंग से भाग सकते हैं PCB चीफ, BCCI उठाएगा ट्रॉफी का मुद्दा
पीसीबी (PCB) के संरक्षक शरीफ ने रमीज को हटाकर सेठी की अगुवाई में नया पैनल नियुक्त किया है। रमीज को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सितंबर 2021 में पीसीबी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह 15 महीने तक इस पद पर रहे। एहसान मनी के पद छोड़ने के बाद रमीज पीसीबी के 36वें अध्यक्ष बने थे। वह चौथे पूर्व क्रिकेटर थे जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनसे पहले जिन क्रिकेटरों ने यह पद संभाला था उनमें एजाज बट (2008-11), जावेद बुर्की (1994-95) और अब्दुल हफीज कारदार (1972-77) शामिल हैं।
सेठी 2013 से 2018 तक पीसीबी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे थे। उन्होंने 2018 के आम चुनावों में इमरान की पार्टी की जीत के बाद अपना पद छोड़ दिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से कराची में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से कुछ दिन पहले घटे इस घटनाक्रम पर अभी तक पीसीबी या रमीज ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। अधिसूचना में कहा गया है प्रधानमंत्री ने पीसीबी के 2014 के संविधान की समीक्षा की और 2019 से लागू किए गए मौजूदा संविधान को रद्द कर दिया।
अधिसूचना के अनुसार सेठी प्रबंधन समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, हारून रशीद, शफकत राणा और महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर शामिल हैं। समिति के अन्य सदस्यों में 2019 में रद्द किए गए संचालन बोर्ड के पूर्व सदस्य शामिल हैं। पीसीबी के न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद यह अधिसूचना जारी की गई। न्यूजीलैंड की टीम 19 साल बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रही है। (एजेंसी)
Ramiz raja removed as pcb chairman 14 member panel headed by najam sethi takes charge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नौ साल बाद चीन की धरती पर ट्रंप, एलन मस्क और टिम कुक के साथ बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति; क्या होगी बड़ी डील?
May 13, 2026 | 05:57 PMCM फडणवीस ने लॉन्च किया नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 का आधिकारिक Logo, जानें इसकी खास बातें
May 13, 2026 | 05:48 PMपहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, मोदी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
May 13, 2026 | 05:41 PMप्रतीक यादव की मौत का क्या है असली सच? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी वजह
May 13, 2026 | 05:36 PMGT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
May 13, 2026 | 05:35 PMजबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, मैनेजर के पत्र ने खोली सिस्टम की पोल
May 13, 2026 | 05:30 PMनकली बीज और खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विधायक केवलराम काले
May 13, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














