scorecardresearch
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi
  • ई-पेपर
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • महाराष्ट्र
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • बिज़नेस
  • लाइफ़स्टाइल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • नवभारत विशेष
  • वीडियो
  • अन्य Navbharat LIVE
    • फैक्ट चेक
    • धर्म
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • वेब स्टोरीज़
    • टेक्नॉलजी
    • यूटिलिटी न्यूज़
    • फोटो
    • करियर
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • चुनाव

In Trends:
  • वैलेंटाइन डे |
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 |
  • महाशिवरात्रि |
  • सोना-चांदी भाव |
  • शेयर बाजार |
  • आज का मौसम
Follow Us
  • Google News
  • instagram enavabharat
  • web-storiesवेब स्टोरीज
  • photosफोटो
  • Home Iconहोम
  • videosविडियो
  • latest-newsफटाफट खबरें
  • Hindi News »
  • Sports »
  • R Praggnanandhaa Is On The Way To Become The Next King Of Chess

शतरंज का अगला बादशाह बनने की राह पर हैं आर प्रज्ञानानंदा

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: May 28, 2024 | 05:48 PM
R Praggnanandhaa is on the way to become the next king of chess
Follow Us
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram enavabharat whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive
Share on desktop
Share on mobile
Follow Us :
Google News FaceBook navbharatlive Twitter navbharatlive instagram navbharatlive whatsapp navbharatlive youtube navbharatlive

चेन्नई: जिस आर प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) का उनके माता-पिता ने टेलीविजन से दूर रखने के लिए शतरंज (Chess) से परिचय कराया, वही किशोर खिलाड़ी अब 64 खानों के इस खेल का नया बादशाह बनने की राह पर है। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले कुछ समय से पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद (World Champion Viswanathan Anand) का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है और उन्होंने बाकू में चल रहे फिडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके इसे सही साबित भी कर दिया।

प्रज्ञानानंदा को अब कैंडिडेट टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका मिलेगा जिसका विजेता मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लीरेन के सामने चुनौती पेश करेगा। आनंद के बाद प्रज्ञानानंदा दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने कैंडिडेट टूर्नामेंट में जगह बनाई है। प्रज्ञानानंदा ने साढ़े चार साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू किया था तथा अपने करियर में वह अभी तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और पूर्व क्लासिकल चैंपियन मैगनस कार्लसन को एक ऑनलाइन टूर्नामेंट में हराया था।

सम्बंधित ख़बरें

Chess World Cup 2025 में अर्जुन का सामना लेको से, डुबोब से भिड़ने के लिए तैयार प्रज्ञाननंदा

Chess World Cup 2025 में अर्जुन का सामना लेको से, डुबोब से भिड़ने के लिए तैयार प्रज्ञाननंदा

वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश को हराकर प्रज्ञाननंदा ने मारी बाजी, टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता

वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश को हराकर प्रज्ञाननंदा ने मारी बाजी, टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता

प्रज्ञाननंदा के आगे फिर नहीं टिक पाया दुनिया का No.1 शतरंज खिलाड़ी, जानें किस मुकाम पर हैं भारत के ग्रेंडमास्टर

प्रज्ञाननंदा के आगे फिर नहीं टिक पाया दुनिया का No.1 शतरंज खिलाड़ी, जानें किस मुकाम पर हैं भारत के ग्रेंडमास्टर

प्रज्ञानानंदा ने अब तक दिखाया है कि वह दबाव झेलने और खेल के चोटी के खिलाड़ियों को हराने में सक्षम हैं। भारतीय शतरंज के गढ़ चेन्नई के रहने वाले प्रज्ञानानंदा ने छोटी उम्र से ही इस खेल में नाम कमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय अंडर सात का खिताब जीता और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 10 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर और उसके दो साल बाद ग्रैंड मास्टर बन गए थे। प्रज्ञानानंदा ने 2019 में 14 साल और तीन महीने की उम्र में अपनी ईएलओ रेटिंग 2600 पर पहुंचा दी थी।

कोविड-19 के दौर में उन्होंने ऑनलाइन टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 2021 में मेल्टवॉटर चैंपियंस टूर में सर्गेई कारजाकिन, तैमूूर राडजाबोव और जान क्रिजिस्टॉफ डूडा जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को हराया जबकि कार्लसन को बराबरी पर रोका। प्रज्ञानानंदा ने वर्ष 2022 में एयरथिंग मास्टर्स रैपिड टूर्नामेंट में कार्लसन को हराया। इस तरह से वह आनंद और हरिकृष्णा के बाद कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इसके बाद वह विभिन्न टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते रहे।

प्रज्ञानानंदा ने विशेषकर विश्वकप में दिखाया कि वह कभी हार नहीं मानते। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ उन्होंने अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया तथा अपने से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना से था जिन्हें उन्होंने रक्षण का अच्छा नमूना पेश करके टाई ब्रेकर में पराजित किया।

विश्वकप के लिए भारतीय टीम के कोच ग्रैंड मास्टर एम श्याम सुंदर ने कहा,‘‘उनकी सबसे बड़ी विशेषता खराब परिस्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन करना है।’ प्रज्ञानानंदा को आनंद की तरह शुरू से ही अपने परिवार विशेषकर अपनी मां का साथ मिला। उनकी मां नागालक्ष्मी प्रत्येक टूर्नामेंट के दौरान उनके साथ रहती है जिसका इस युवा खिलाड़ी को भावनात्मक लाभ मिलता है। (एजेंसी)

Follow Navbharatlive whatsapp

R praggnanandhaa is on the way to become the next king of chess

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2023 | 02:48 PM

Topics:  

  • Rameshbabu Praggnanandhaa

लेटेस्ट न्यूज़

और पढ़ें
गोवा और एमपी की नकली शराब पर बड़ा प्रहार; यवतमाल-वर्धा सीमा पर कंटेनर सहित 3 वाहन पकड़े, तस्कर फरार

गोवा और एमपी की नकली शराब पर बड़ा प्रहार; यवतमाल-वर्धा सीमा पर कंटेनर सहित 3 वाहन पकड़े, तस्कर फरार

Feb 12, 2026 | 08:27 AM
नवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो

नवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो

Feb 12, 2026 | 08:23 AM
80 साल के इतिहास को विदाई: साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक कल, ‘सेवा तीर्थ’ होगा PMO का नया पता

80 साल के इतिहास को विदाई: साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक कल, ‘सेवा तीर्थ’ होगा PMO का नया पता

Feb 12, 2026 | 08:22 AM
IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

Feb 12, 2026 | 08:20 AM
महाराष्ट्र में बिजली दरों पर सियासत तेज, कांग्रेस का दावा-16% तक महंगी होगी बिजली

महाराष्ट्र में बिजली दरों पर सियासत तेज, कांग्रेस का दावा-16% तक महंगी होगी बिजली

Feb 12, 2026 | 08:18 AM
चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!

चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!

Feb 12, 2026 | 08:17 AM
यूनुस के वादे खोखले…बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा

यूनुस के वादे खोखले…बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा

Feb 12, 2026 | 08:05 AM

वीडियो गैलरी

और देखे
video-icon
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

Feb 11, 2026 | 10:08 PM
video-icon
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:35 PM
video-icon
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Feb 11, 2026 | 09:25 PM
video-icon
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:19 PM
video-icon
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO

Feb 11, 2026 | 09:13 PM
video-icon
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?

Feb 11, 2026 | 09:07 PM
video-icon
‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’

Feb 11, 2026 | 09:01 PM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Latest news in hindi, Breaking news in hindi

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.