-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pv Sindhu Reaches Semi Finals Of Malaysia Masters Srikanth Out Of Tournament
मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची पी वी सिंधू, श्रीकांत हुए टूर्नामेंट से बाहर
- Written By: काजल चोपड़े

कुआलालंपुर: दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पी वी सिंधू (PV Sindhu) और एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Malaysia Master Super 500 Badminton Tournament) के क्रमश: महिला और पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत (Srikanth Kidambi) हारकर बाहर हो गए।
छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने निचली रैंकिंग वाली चीन की यि मान झांग को 21 . 16, 13 . 21, 22 . 20 से मात दी। वहीं प्रणय ने जापान के केंता निशिमोतो को 25 . 23, 18 . 21, 21 . 13 से हराया। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू ने 18वीं रैंकिंग वाली झांग से आल इंग्लैंड ओपन के अंतिम 32 दौर में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
सिंधू का सामना दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टी से होगा जिसने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त यि झि वांग को 21 . 18, 22 . 20 से मात दी। ग्रेगोरिया ने अप्रैल में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स फाइनल में सिंधू को सीधे गेम में हराया था। उसके खिलाफ हालांकि सिंधू का कैरियर रिकॉर्ड 7 . 1 का है।
सम्बंधित ख़बरें
Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दौर का मैच जीतकर आगे बढ़े
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Thailand Open: पीवी सिंधु और श्रीकांत का धमाकेदार आगाज, पहले ही दौर में विरोधियों को दी मात
बैडमिंटन से खत्म होगा 21 पॉइंट्स का नियम, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने नए सिस्टम पर जताई नाराजगी
दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी प्रणय का सामना क्वालीफायर क्रिस्टियन एडिनाटा से होगा। इंडोनेशिया के क्वालीफायर एडिनाटा ने श्रीकांत को 16 . 21, 21 . 16, 21 . 11 से हरा दिया। प्रणय ने 21 वर्ष के एडिनाटा के खिलाफ कभी नहीं खेला है। इंडोनेशिया के इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही सीनियर स्तर पर खेलना शुरू किया। सिंधू और ग्रेगोरिया का पहला गेम काफी रोमांचक रहा। सिंधू एक समय 0 . 5 से पीछे थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 10 . 10 कर दिया। इसके बाद सिंधू ने बढत बनाकर 21 . 16 से जीत दर्ज की।
दूसरे गेम में झांग ने सिंधू को वापसी का मौका ही नहीं दिया और अंत तक बढत कायम रखकर मुकाबला निर्णायक गेम में खींच दिया। निर्णायक गेम में मुकाबला बराबरी का था और एक समय स्कोर 17 . 17 था। इसके बाद सिंधू ने 20 . 17 की बढत बनाई लेकिन झांग ने अगले तीन अंक लेकर स्कोर बराबर कर लिया । सिंधू ने अगले दो अंक लेकर जीत दर्ज की।(एजेंसी)
Pv sindhu reaches semi finals of malaysia masters srikanth out of tournament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














