-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Punjab Kings Will Look To Keep Playoff Hopes Alive By Registering A Big Win Over Delhi Capitals
दिल्ली पर बड़ी जीत दर्ज करके प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखने उतरेगा पंजाब किंग्स
- Written By: काजल चोपड़े

धर्मशाला: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 16) के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह इस मैच में सम्मान बनाए रखने और पंजाब किंग्स के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी।
पंजाब के लिए अभी तक का अभियान उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उसने अब तक छह मैच जीते हैं लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। उसकी टीम 12 अंक लेकर आठवें स्थान पर है लेकिन अब भी वह प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है। उसे हालांकि अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा जो कि अभी माइनस 0.268 है।
सम्बंधित ख़बरें
राजधानी का पंजाब को तगड़ा पंच, दिल्ली ने जीत के साथ IPL 2025 को कहा अलविदा
DC vs PBKS Live Score, IPL 2025: दिल्ली ने पंजाब को करारी शिकस्त देकर कहा अलविदा, समीर रिजवी और करुण नायर बने जीत के हीरो
PBKS vs DC: हिसाब बराबर करेगी दिल्ली या टेबल टॉप करेगी पंजाब? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2025: PBKS-DC के खिलाड़ियों को लेकर ट्रेन जालंधर से दिल्ली रवाना, 40-50 गाड़ियों से दोनों टीमें पहुंची स्टेशन
पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ 31 रन की जीत से पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा और शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इस बार भी अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब को हालांकि अपनी बल्लेबाजी में काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली के खिलाफ सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अलावा का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया था। धवन और कुछ हद तक प्रभसिमरन को छोड़कर उसके बाकी बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
पंजाब के गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। उसके पास नाथन एलिस, सैम कुरेन और अर्शदीप सिंह के रूप में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन वे अक्सर अपने स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सत्र बुरे सपने की तरह रहा है और वह प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। दिल्ली को इस पूरे सत्र में उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय बल्लेबाजों में से केवल अक्षर पटेल ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं।
पृथ्वी साव और सरफराज खान की असफलता दिल्ली को भारी पड़ी है। ऐसे में टीम को शीर्ष क्रम में अपने विदेशी बल्लेबाजों को उतारना पड़ा। कप्तान डेविड वॉर्नर, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट और ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने बल्लेबाजी में कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जब यह तीनों जल्दी आउट हो जाते हैं तो दिल्ली की पारी लड़खड़ाने लगती है। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन उसने अपने अंतिम आठ विकेट 67 रन के अंदर गंवा दिए।
दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली की चार में से तीन जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। अनुभवी इशांत शर्मा अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं जबकि खलील अहमद भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की है।
टीम इस प्रकार हैं:
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर बल्लेबाज), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल।
मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। (एजेंसी)
Punjab kings will look to keep playoff hopes alive by registering a big win over delhi capitals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Jul 15, 2026 | 10:11 PMकलेक्टर नहीं मिले तो गाड़ी पर रख दिया ज्ञापन…खंडवा में शिक्षा माफिया के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल
Jul 15, 2026 | 10:04 PMआजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह
Jul 15, 2026 | 09:47 PMHuawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल
Jul 15, 2026 | 09:46 PMलोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
Jul 15, 2026 | 09:43 PMरूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PMभारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
Jul 15, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














