-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pro Kabaddi 2025 Auction 10 Players Cross 1 Crore Mark
PKL 12 Auction: प्रो कबड्डी लीग में जमकर हुई पैसों की बरसात, एक ही दिन में 10 खिलाड़ी बने करोड़पति
- Written By: मृणाल पाठक
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए नीलामी शुरू हो गई है। पहले ही दिन रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी, जो एक इतिहास बन गया है।

प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई से मुंबई में शुरू हुई और आज इसा दूसरा दिन है। लेकिन, निलामी का पहला दिन बेहद धमाकेदार रहा। नीलामी के पहले ही दिन रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी, जिससे लीग के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया।
नीलामी की शुरुआत में ही ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपये में खरीदा। वह अब पीकेएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें लगातार तीन सीजन में 2 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है।
पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल को बंगाल वॉरियर्स ने 2.205 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इस रकम के साथ देवांक पीकेएल इतिहास के पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
वहीं, कैटेगरी ए में भी कुछ बड़े नामों पर मोटी बोली लगी। रेड मशीन के नाम से मशहूर अर्जुन देशवाल को तमिल थलाइवाज ने 1.405 करोड़ रुपये में खरीदा। दूसरी ओर, डिफेंडर योगेश दहिया को बेंगलुरु बुल्स ने 1.125 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इस बोली के साथ योगेश पीकेएल के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय डिफेंडर बन गए हैं।
इस बार की नीलामी में फाइनल बिड मैच (FBM) नियम भी लागू किया गया है, जिसके तहत टीमें अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को आखिरी बोली की रकम पर दोबारा टीम में शामिल कर सकती हैं। इस नियम का सबसे बड़ा फायदा दबंग दिल्ली को मिला, जिन्होंने अपने स्टार रेडर आशु मलिक को 1.90 करोड़ रुपये में दोबारा टीम का हिस्सा बना लिया।
कैटेगरी ए में कुल 5 खिलाड़ियों पर 1 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी, जबकि कैटेगरी बी में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार रकम हासिल की। पटना पाइरेट्स ने अंकित जगलान को FBM के जरिए 1.573 करोड़ रुपये में वापस खरीदा, वहीं सीजन 8 के विजेता नवीन कुमार को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे कैटेगरी बी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
एक टांग से भी…खत्म हुई मुंबई की टेंशन, सूर्या की चोट पर कोच जयवर्धने का आया बड़ा बयान
इसके अलावा, गुमान सिंह को यूपी योद्धा ने 1.073 करोड़ रुपये, सचिन तंवर को पुणेरी पल्टन ने 1.058 करोड़ रुपये, और नितिन कुमार को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.002 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
Pro kabaddi 2025 auction 10 players cross 1 crore mark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














