

-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे ICC T20 World Cup, 2022 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीम पहुंचेगी, इसे लेकर 'God of Cricket' सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने भविष्यवाणी की है। 'The Telegraph' से अपनी खास बातचीत में उन्होंने बताया कि अबकी वर्ल्ड कप में वो कौन सी चार टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के मुताबिक, T20 World Cup, 2022 के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पहुंच सकती हैं। यही नहीं, उन्होंने दो अन्य टीमों को 'छुपा रुस्तम' बताया। यानी, वो टीमें अचंभित करने का माद्दा रखती हैं। गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है।
मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड 'छुपा रुस्तम' साबित हो सकती है। ये दो टीम बड़ा उलट-फेर करने की काबिलियत रखती हैं। उन्होंने कहा, "टीम इंडिया काफी संतुलित है। और, मुझे लगता है कि टीम सेमीफाइनल खेलेगी।" इसके लिए भारतीय टीम को सभी मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। सचिन तेंडुलकर ने कहा कि अबकी बार इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम बढ़िया प्रदर्शन करेगी।
भारत के महा घातक तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की अनुपस्थिति को लेकर सचिन तेंडुलकर ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया पर असर तो पड़ेगा ही, लेकिन, मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लिया गया है। शमी एक अनुभवी और काबिल ऑप्शन हैं। जिन्होंने अतीत में बढ़िया प्रदर्शन किया है। सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) को पूरा विश्वास है कि मोहम्मद शमी इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेंगे।