Paris Paralympics 2024: पहले दिन से शुरू होगी भारत की दावेदारी, जानें पूरा शेड्यूल

पेरिस पैरालंपिक 2024 की भव्य शुरूआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद से पहले ही दिन भारत की पैरालंपिक टीम एक्शन में आ जाएगी। जहां आज भारत के पैरा एथलीट विभिन्न खेलों में अपनी दावेदारी पेश करने आज मैदान में उतरेंगे। आज पहले दिन भारतीय पैरा एथलीट पैरा बैडमिंटन, पैरा तैराकी, पैरा साइकलिंग के साथ अन्य खेलों में दावेदारी पेश करेंगे।
पेरिस पैरालंपिक 2024
पेरिस पैरालंपिक (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 की भव्य शुरूआत हो चुकी है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद से पहले ही दिन आज से भारत की टीम एक्शन में आ जाएगी। 29 अगस्त से भारत का अपना अभियान की शुरूआत करने जा रहा है। जहां आज पहले दिन पैरा बैडमिंटन पैरा तैराकी के साथ अन्य खेलों में भारत के एथलीट्स एक्शन में दिखाई देंगे।

आज पहले दिन भारतीय पैरा एथलीट पैरा बैडमिंटन, पैरा तैराकी, पैरा साइकलिंग के साथ अन्य खेलों में दावेदारी पेश करेंगे। बता दें कि, टोक्यो पैरालंपिक में भारत मेडल टैली में 24वें स्थान पर था। जहां भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे। इनमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है। इस बार भारतीय पैरा एथलीट ज्यादा पदकों के लिए पैरालंपिक में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

29 अगस्त को पेरिस पैरालंपिक में भारत का शेड्यूल

पैरा  बैडमिंटन

मिक्स्ड डबल ग्रुप स्‍टेज - दोपहर 12:00 बजे।

मेंस सिंगल ग्रुप स्‍टेज - दोपहर 12:00 बजे।

वुमेंस सिंगल ग्रुप स्‍टेज - दोपहर 12:00 बजे।

पैरा तैराकी

मेंस 50 मीटर फ़्रीस्टाइल S10 - दोपहर 1:00 बजे से।

पैरा टेबल टेनिस

वुमेंस डबल्‍स - दोपहर 1:30 बजे से।

मेंस डबल्‍स - दोपहर 1:30 बजे से।

मिक्स्ड डबल्‍स - दोपहर 1:30 बजे से।

पैरा तायक्वोंडो

वुमेंस K44-47 किग्रा - दोपहर 1:30 बजे से।

पैरा शूटिंग

वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग - दोपहर 2:30 बजे।

मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 प्री-इवेंट ट्रेनिंग - शाम 4:00 बजे।

मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग - शाम 5:45 बजे।

पैरा साइक्लिंग

वुमेंस सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग - शाम 4:25 बजे।

पैरा तीरंदाजी

वुमेंस इंडिविजुअल कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड - शाम 4:30 बजे।

मेंस इंडिविजुअल रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड - शाम 4:30 बजे।

मेंस इंडिविजुअल कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड - रात 8:30 बजे।

वुमेंस इंडिविजुअल रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड - रात 8:30 बजे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com