Paris Olympic 2024: जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के सामने होगी इन खिलाड़ियों की चुनौती, अरशद नदीम बन सकते हैं खतरा

शानदार प्रदर्शन के दम पर नीरज चोपड़ा की क्वालिफिकेशन राउंड में आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, उनके सामने कई खिलाड़ियों की चुनौती होगी। जिसमें पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल हैं।
Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra compete with pakistan Arshad Nadeem and these players
नीरज चोपड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पेरिस: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में धमाल मचाने को तैयार हैं। वह भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट हैं, जिनसे भारत को इस ओलंपिक में भी काफी उम्मीदें हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। ऐसे में भारत को इस बार भी नीरज से गोल्ड की उम्मीद है। पेरिस में नीरज का मुकाबला मंगलवार 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। पेरिस में नीरज का कई खिलाड़ियों से मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उनके लिए पाकिस्तान के अरशद नदीम उनके लिए खतरा साबित हो सकता है।

शानदार प्रदर्शन के दम पर नीरज चोपड़ा की क्वालिफिकेशन राउंड में आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, असली चुनौती उनकी गुरुवार से शुरू होगी, जब फाइनल में उन्हें मजबूत विरोधियों से मुकाबला होना है। गोल्ड मेडल के लिए नीरज चोपड़ा को चुनौती देने के लिए कई खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम, त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉटजैसे कई खिलाड़ी हैं जो नीरज को तगड़ा मुकाबला दे सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं वह कौन से खिलाड़ी हैं जो पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा के शीर्ष विरोधी हो सकते हैं, जो नीरज और गोल्ड मेडल के बीज खड़े हैं...

अरशद नदीम

पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम काफी मजबूत खिलाड़ी हैं, जो पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 90.18 मीटर की लंबी दूरी भाला फेंक कर रजत पदक हासिल किया था। साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2022 में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में पेरिस में वह नीरज के खिलाफ काफी मजबूती से लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

केशोर्न वालकॉट

त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट भी नीरज के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। वह इस साल अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे हैं, जहां वह तीसरे ओलंपिक पदक पर दांव लगाएंगे। उन्होंने लंदन 2012 में गोल्ड, रियो 2016 में कांस्य पदक अपने नाम किया है। लेकिन वह टोक्यो 2020 में मेडल जीतने से चूक गए थे।

जैकब वाडलेज्च

पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज जैकब वाडलेज्च नीरज चोपड़ा को काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.65 मीटर का है। उन्होंने मौजूदा डायमंड लीग भी जीता गै। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

ओलिवर हेलैंडर

फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर भी किसी से कम नहीं हैं। उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.75 मीटर का रहा था। वहीं इस साल की शुरुआत में उन्होंने पावो नूरमी गेम्स में नीरज चोपड़ा के खिलाफ खेला था, जहां नीरज ने 85.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया था। जबकि हेलैंडर 83.96 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com