
खेल के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का आज (29 जुलाई) तीसरा दिन है। जहां मुख्य रूप से भारतीयों की नजर भारतीय खिलाड़ियों पर है। भारतीय खिलाड़ी स्विमिंग, बॉक्सिंग, रोइंग, बैडमिंटन, निशानेबाजी, हॉकी आदि खेलों में अपना दम दिखाने मैदान में उतरेंगे। वहीं निशानेबाजी में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम कर भारत का पहला पदक जीत लिया है। पेरिस ओलंपिक से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक में राउंड ऑफ 32 के मैच में भारतीय मूल की फ्रांसीसी पैडलर पृथिका पावड़े को करारी शिकस्त दी। उन्होंने 4-0 जीत दर्ज कर ली है।
🇮🇳🔥 𝗪𝗵𝗮𝘁 𝗮 𝘄𝗶𝗻 𝗳𝗼𝗿 𝗠𝗮𝗻𝗶𝗸𝗮! A superb effort from Manika Batra to defeat France's Prithika Pavade and book her place in the round of 16 in the women's singles event.
— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) July 29, 2024
🏓 Manika's first game was characterized by some excellent defence before totally maintaining… pic.twitter.com/ERke5RKHew
ओलंपिक में मिली हार के बाद भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया। मैं पूरी तरह से समझता हूं कि मैं किस स्थिति में हूं। मैं अब जब खेल सकूंगा तब टेनिस का लुत्फ उठाउंगा।
“I totally understand where I am now. I am just going to enjoy the tennis circuit as long as that goes”
— Indian Tennis Daily (ITD) (@IndTennisDaily) July 29, 2024
Bopanna will continue representing 🇮🇳 in ATP Tour events
Source - https://t.co/NbIYaCA7n8 pic.twitter.com/N95D6MmhPx
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में तुर्किये से 2-6 से हारी। भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में तुर्किये से 2-6 से हारी।
🇮🇳 Result Update: India Men’s Archery Recurve Team Quarter-finals
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2024
The trio of Dhiraj Bommadevara, Tarundeep Rai and Pravin Ramesh Jadhav lose in the quarterfinals stage of the 🇫🇷#ParisOlympics2024. pic.twitter.com/WWOP3HryRR
भारत के लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा के ग्रुप एल में सोमवार को यहां बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को 21-19, 21-14 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
A comfortable victory in the end for SENsational Lakshya 😮💨🤝
— BAI Media (@BAI_Media) July 29, 2024
📸: @badmintonphoto #Paris2024#IndiaAtParis24#Cheer4Bharat#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/FX0kJlkdb6
आखिरी सीटी बजने से एक मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर भारत ने पेरिस ओलंपिक पुरूष हॉकी स्पर्धा में पूल बी के मैच में रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 1.1 से ड्रॉ पर रोका।
An intense battle ends in a draw after Captain Harmanpreet Singh scores in the second last minute of the game. 🏑🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 29, 2024
After a series of Penalty Corners, Harmanpreet scored in the 4th attempt - Argentinian Goalkeeper had no chance to stop the ball which ended in the Top left Corner.… pic.twitter.com/dbIQ3ZOtFQ
निशानेबाजी के पदक इवेंट में आज पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में अर्जुन बाबूता का मुकाबला जारी है।
Medal Event Alert 🚨 Arjun Babuta in Men's 10m Air Rifle Final.
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
Watch LIVE on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish)#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Shooting pic.twitter.com/QveXfeqjwE
भारतीय हॉकी टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना से भिड़ने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के बाद, टीम 2016 रियो चैंपियन के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखने के लिए उत्सुक है। यह मैच शाम 4:15 बजे खेला जाएगा। यह मैच जीत कर भारतीय टीम अगले राउंड में आसानी से पहुंच जाएगी।
The Indian hockey team is set to face Argentina in their second match of the Paris 2024 Olympics. After a thrilling victory over New Zealand, the team is eager to build on their momentum against the 2016 Rio champions.
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
Catch all the action live on DD Sports 1.0 (DD Free Dish)!… pic.twitter.com/4Jxm50BaW4
भारतीय दल के लिए बैडमिंटन से निराशा हाथ लगी है। अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो को दूसरे ग्रुप मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। अश्विनी-तनीषा को नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा के हाथों सीधे सेटों में 11-21 और 12-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
🏸 Ashwini and Tanisha lose against Japan's opponents by 11-21, 12-21 in their second group stage game.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Badminton pic.twitter.com/02FzFdq4qn
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
भारतीय ओलंपिक दल में शामिल एक और निशानेबाज अब मेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। निशानेबाज अर्जुन बाबुता का फाइनल मुकाबला दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाने वाला है।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेल रहे हैं। मनु-सरबजोत 580 के स्कोर के साथ कांस्य पदक शूट-ऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं रिदम सांगवान और अर्जुन चीमा इस इवेंट के मेडल राउंड में जगह नहीं बना पाए हैं। अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनु-सरबजोत का सामना 30 जुलाई को कोरियाई खिलाड़ियों से होने वाला है।
पेरिस ओलंपिक में चल रही 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की दो जोड़ियां मैदान में थीं। रिदम सांगवान और अर्जुन चीमा की जोड़ी फाइनल में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे, तो वहीं वहीं मनु भाकर और सरबजोत सिंह से भी एक और पदक की उम्मीद दिख रही है।
🔫 Manu Bhaker & Sarabjot Singh qualify for the 10m Air Pistol Mixed Team Bronze Medal Match.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #shooting pic.twitter.com/zRB7Do5ngJ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
भारत की महिला शूटर रमिता जिंदल वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में भाग ले रही हैं। रमिता क्वालिफिकेशन राउंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन वह सातवें स्थान पर रहीं। 60 शॉट के क्वालिफाइंग रांउड में रमिता ने 631.5 अंक हासिल किए।
रमिता जिंदल वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में अपनी दावेदारी पेश कर रहीं थीं। इस फाइनल मुकाबले में पांच-पांच शॉट के दो सीरीज हुए। फिर दो-दो शॉट के बाद एक एलिमिनेशन हुए। दूसरी सीरीज के बाद रमिता सातवें नंबर पर थीं।
10m Air Rifle Final
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2024
Ramita Jindal puts up a fighting show as she finishes 7th in the final with a score of 145.3.
Kudos to the shooter for her performance at the #Paris2024Olympics. pic.twitter.com/5umMWXSLxL
निशानेबाजी में आज भारतीय खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडाइमन पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन राउंड में भाग लेंगे। इनका मुकाबला शुरू हो गया है।
Prithviraj Tondaiman will feature in Men's Trap Qualification Round!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
Watch LIVE on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish) #Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Shooting pic.twitter.com/nmp9Hnunvw
पेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन आज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की ओलंपिक खेलों में पुरुष एकल ग्रुप एल के शुरुआती मैच में केविन कॉर्डन पर जीत बेकार हो गई। जहां ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी इस जीत को नहीं गिना जाएगा क्योंकि ग्वाटेमाला का उनका प्रतिद्वंद्वी बाईं कोहनी की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गया है।
आज होने वाला ग्रुप -स्टेज मैच जो कि बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी के मैच को रद्द कर दिया गया है। जहां वर्ल्ड नंबर-3 सात्विक-चिराज को अपने दूसरे ग्रुप गेम में जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल का सामना करना था। बता दें कि लैम्सफस के घुटने में चोट लगने के बाद सीडेल ने अपना नाम वापस ले लिया।
भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, शूटिंग, टेनिस, हॉकी के साथ-साथ आर्चरी में अपना जोर आजमाएंगे। इन सभी मैचों में आज भारतीय टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। बैडमिंटन में सात्विक और चिराग के तनीशा-अश्विनी के साथ साथ लक्ष्य सेन से आज उम्मीद है। वह अपने अभियान को आगे बढ़ा सकते हैं।
Not your regular Monday! 😁
— BAI Media (@BAI_Media) July 28, 2024
Here’s the schedule for tomorrow. 🏸🇮🇳
📸: @badmintonphoto#Paris2024#IndiaAtParis24#Cheer4Bharat#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/8ZF8SyKmsJ
आज 29 जुलाई को भारत को शूटिंग में और ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद बतायी जा रही है, क्योंकि आज 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल में रमिता जिंदल और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल में अर्जुन बबूता अपना जोर आजमाने जा रहे हैं।
इसके साथ ही साथ आज हॉकी में भारत बनाम अर्जेन्टीना का मैच है। यह मैच शाम 4:15 बजे खेला जाएगा। यह मैच जीत कर भारतीय टीम अगले राउंड में आसानी से पहुंच जाएगी।
Broadcast Schedule for Paris Olympics Day 3 ⚡️
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 28, 2024
LIVE on DD Sports 📺 #Olympics #PARIS2024 #Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics2024 @mansukhmandviya @IndiaSports @YASMinistry @MIB_India @PIB_India @DDIndialive @DDNewslive @Media_SAI @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/EZBHfqZ510
टेनिस पुरूष युगल में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी की भारतीय जोड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गई। पहले दौर में उनका मैच फ्रांसीसी जोड़ी गेल मोनफिल्स और एडौर्ड रोजर वेसलिन के बीच हुआ। जिसमें भारतीय जोड़ी सीधे सेटों में फ्रांस से 5-7, 6-2 से हार कर बाहर हो गई।
29 जुलाई को बैडमिंटन में भारत के लिए ग्रुप स्टेज में पुरूष युगल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी, वहीं महिला युगल की ग्रुप स्टेज में तनिशा क्रास्टो कोर्टरूम में उतरेगी। यह मैच महिलाओं का दोपहर 1.40 बजे और पुरूषों का दोपहर 12.50 बजे होगा।
निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता महिला और पुरुष स्पर्धा में भाग लेंगे। यह मैच महिलाओं का दोपहर 1 बजे और पुरूषों का दोपहर 3.30 बजे होगा।
निशानेबाजी में आज भारत का 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और ट्रैप पुरूषों का क्वालीफिकेशन राउंड भी होगा। यह मैच दोपहर 12.30 बजे होगा।
आज हॉकी में ग्रुप बी में भारत की टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। यह मैच 4.15 बजे से शुरू होगा
बैडमिंटन में ग्रुप स्टेज में लक्ष्य सेन पुरुष एकल में भाग लेंगे। यह मैच दोपहर 2.30 बजे से होगा।
तीरंदाजी में आज भारत की पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल मैच होगा। यह मैच 5.45 बजे से होगा।
पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन मनु भाकर ने भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया है। मनु भाकर के पहले मेडल ने भारत को ओलंपिक्स 2024 की मेडल टैली में 22वें स्थान पर पहुंचा दिया। अब आज निशानेबाजी के फाइनल में भारत की नज़रे अर्जुन बाबूता और रमिता जिंदल पर होगी।