Paris 2024 Olympic Live: देश की चर्चित शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर पहले ही इतिहास रच चुकी हैं, लेकिन 3 अगस्त को एक बार फिर देश के लिए एक और मेडल लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा दीपिका कुमारी और भजन कौर से भी पदक की आस लगायी जा रही है।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अब तक सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया है। वह देश के लिए एक और मेडल जीतने की कोशिश करेंगी मनु भाकर आज निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल में खेलेंगी। सब कुछ ठीक रहा तो वह मेडल का कलर भी बदल सकती हैं। यह मुकाबला दोपहर एक बजे से होने वाला है। मनु अगर इस इवेंट में मेडल जीत लेती हैं तो वह देश की सर्वश्रेष्ठ एथलीट बन जाएंगी, क्योंकि कभी भी कोई भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर 3 मेडल नहीं जीत पाया है।
तो आइए आज आपको फिर से बताते हैं कि आज (3 अगस्त 2024) भारतीय खिलाड़ियों का पेरिस ओलंपिक में शेड्यूल क्या है और कौन से इवेंट में कौन सा खिलाड़ी भाग लेने वाला है...