-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Paris Olympic 2024 Paris Preparing For Olympics Games After 100 Years Eiffel Tower Center Of Attraction
Paris Olympic 2024: 100 साल बाद पेरिस कर रहा मेजबानी, एफिल टावर पर देखने मिलेगा ओलंपिक का भव्य नजारा
- Written By: प्रिया जैस
फैशन की राजधानी माने जाने वाले इस जगमगाते शहर में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में दुनिया भर के 10500 से अधिक खिलाड़ी जब इस सप्ताह से पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे तो 100 साल बाद पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल हर मायने में अनूठे, अपारंपरिक और अप्रतिम होंगे।

पेरिस ओलंपिक (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पेरिस: इस बार ओलंपिक की मेजबानी पेरिस कर रहा है। पेरिस को यह मौका सौ साल बाद मिला है। जिसके लिए पेरिस कम से कम संसाधनों में आयोजन को बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। फैशन की राजधानी माने जाने वाले इस जगमगाते शहर में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में दुनिया भर के 10500 से अधिक खिलाड़ी जब इस सप्ताह से पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे तो 100 साल बाद पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल हर मायने में अनूठे, अपारंपरिक और अप्रतिम होंगे।
एक ओर एफिल टावर जैसी शहर की कई मशहूर जगहों के इर्द गिर्द तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मची दिखेगी तो मैदान पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में वर्चस्व की होड़ रहेगी।
पेरिस ने ठीक 100 साल पहले अपने पिछले ओलंपिक की मेजबानी की थी। उस समय उसका वैश्विक खेल आयोजित करने का विचार काफी हद तक शांति को बढ़ावा देने और दुनिया को एकजुट करने का था। सौ साल के बाद भी यह विचार कमोबेश कायम है लेकिन अब खेलों में उत्कृष्टता का महत्व अधिक हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
एफिल टावर के सामने भारतीय महिलाओं ने साड़ी पहनकर किया रैम्प वॉक, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
दुनिया में खेल है सॉफ्ट पावर
खेलों को अब दुनिया में ‘सॉफ्ट पावर’ की तरह माना जाता है और जिस पर देश गर्व करना और दिखावा करना पसंद करते हैं। पेरिस में 1924 में हुए खेलों में 44 देशों के 3000 से कुछ अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की थी। लेकिन अब ‘रोशनी का यह शहर’ लगभग 10500 खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए तैयार है।
आम तौर पर ओलंपिक जैसे आयोजन के लिए नये खेल स्थलों का निर्माण होता है लेकिन पेरिस इस मामले में अनूठा है क्योंकि यह शहर खुद ही आयोजन स्थल बन गया है। इन खेलों का 95 प्रतिशत आयोजन पुराने या अस्थायी स्थल पर होगा।
कमाल की इंजीनियरींग
इन खेलों के लिए नए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर पैसा खर्च करने के बजाय, बजट का उपयोग मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और शहर की प्रसिद्ध जगहों के आसपास अस्थायी स्थल का निर्माण करने के लिए किया गया जो प्रभावशाली पृष्ठभूमि के रूप में काम करेंगे।
बीचबॉल का आयोजन एफिल टॉवर के ठीक बगल में होगा। शानदार इंजीनियरिंग का यह चमत्कार दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाता रहता है। पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह सीन नदी पर आयोजित किया जाएगा।
हाल तक पेरिस के शहरी नियोजन के उप महापौर इमैनुएल ग्रेगोइरे ने कहा, ‘‘हमने ओलंपिक को शहर के हरित क्षेत्र में बढ़ावा लाने के शानदार अवसर के तौर पर देखा है। हमने सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक परिवहन, नदी को काफी हद तक बदल दिया है। इन खेलों के बिना इस तरह के सकारात्मक बदलाव के लिए एक या दो दशक और लग सकते थे।”
स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें
इन व्यवस्थाओं की कीमत हालांकि स्थानीय लोगों को चुकानी पड़ रही है। लोगों के लिए बिना किसी वैध कारण के शहर में प्रवेश करना बेहद मुश्किल हो गया है। स्थानीय छात्र सैलोम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘न्यू पेरिस में आप बिना किसी मजबूत कारण के प्रवेश नहीं कर सकते। इसके लिए आपको एक अनुरोध करना होगा और यदि मंजूरी मिल जाती है तो आपको एक क्यूआर कोड मिलेगा जिसके साथ आप शहर में प्रवेश करेंगे।”
सैलोम को अपने अभिभावकों के घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोगों को शहर छोड़ने के लिए कहा गया है, खासकर उन्हें जो आयोजन स्थल के पास रह रहे हैं। ओलंपिक स्थलों के पास की इमारतों का उपयोग अब आयोजकों द्वारा किया जा रहा है। ज्यादातर सुरक्षा कर्मचारी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। ”
इसका सबसे ज्यादा असर छात्रों पर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मई में हमारी परीक्षाएं थीं और हमें अप्रैल में जाने के लिए कहा गया था। हम सितंबर में ही वापस आ सकते हैं। हमें मुआवजे के तौर पर 100 यूरो और ओलंपिक के लिए दो टिकट मिले हैं।”
टिकट है महंगी
एक स्थानीय वालंटियर ने कहा, ‘‘ उद्घाटन समारोह सीन नदी पर होगा लेकिन उसके लिए जिन लोगों को मुफ्त प्रवेश नहीं मिल रहा है उनके लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 900 यूरो है। पेरिस में औसत आय 1400 यूरो प्रति माह है। ऐसे में टिकट की कीमत बहुत अधिक है।
आयोजक निमंत्रण के आधार पर दो लाख से अधिक लोगों को मुफ्त प्रवेश की पेशकश कर रहे हैं। उन्हें नदी के ऊपरी तट तक पहुंच प्रदान की जाएगी। यह निमंत्रण चुनिंदा निवासियों और स्थानीय खेल प्रशासकों को भेजे जाएंगे।
इन खेलों में सकारात्मक बात यह है कि खेलों को ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ मॉडल पर किया जा रहा है। जिसका अर्थ है कि मौजूदा सामग्री को जितना संभव हो उतना साझा करना, पट्टे पर देना, नवीनीकरण और पुनर्चक्रण करना है। खेल आयोजकों के अनुसार, खेल योजना में ‘सस्टैनबिलिटी (स्थिरता) महत्वपूर्ण थी और इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किये गये है। पेरिस ओलंपिक में कम संसाधनों का बेहतर उपयोग किया गया है।
कम से कम संसाधनों का उपयोग
इन खेलों के दौरान उपयोग किए जाने वाले खेल उपकरण मोटे तौर पर 20 लाख की संख्या में होने का अनुमान है, जिनमें से 15 लाख खेल महासंघों को उधार या किराये पर दिये जायेंगे। खेलों के दौरान इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर और प्रिंटर भी किराए पर दिए जाएंगे। बेहतर उपयोग के लिए कम संसाधनों का उपयोग करने की नीति का पालन करते हुए, फर्नीचर से जुड़ी वस्तुओं की संख्या भी शुरुआत में अनुमानित आठ लाख से घटाकर छह लाख कर दी गई है।
इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों का उपयोग किया जाएगा और पिछले ओलंपिक की तुलना में संख्या 40 प्रतिशत तक कम कर दी गई है। जनरेटर भी जैव ईंधन, हाइड्रोजन या बैटरी द्वारा संचालित होंगे।
बने दो नए मैदान
इन खेलों के लिए बहुत कम नये स्थलों का निर्माण किया गया है। आयोजकों ने कई खेलों के लिए शहर की प्रतिष्ठित और वास्तुशिल्प वाली जगहों की पृष्ठभूमि का उपयोग करने की एक बहुत ही प्रभावी रणनीति अपनायी है। आयोजक खेलों के 329 आयोजनों का प्रबंधन या तो पहले से मौजूद बुनियादी ढांचे या अस्थायी स्थानों पर कर रहे हैं, जो कुल संख्या का 95 प्रतिशत है।
35 प्रतियोगिता स्थलों में से, केवल दो नए मैदान बनाए गए हैं और उनमें से एक ‘एक्वेटिक्स सेंटर’ को कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए लकड़ी का उपयोग करके बनाया गया है। आयोजन स्थल की सीटें रिसायकल प्लास्टिक से बनाई गई हैं और इसे रणनीतिक रूप से ऐसे स्थान पर बनाया गया है जहां शहर में खेल के बुनियादी ढांचे की कमी है। दूसरा नया स्थल ‘पोर्टे डे ला चैपल एरेना’ है।
देखने मिलेगी लैंगिक समानता
पेरिस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगा। पहली बार, 10,500 खिलाड़ियों में से आधी महिलाएं होंगी, जो लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। टोक्यो में पिछले सत्र में महिला खिलाड़ियों की संख्या कुल प्रतिभागियों का 47.8 प्रतिशत थी।
म्यूनिख ओलंपिक (1972) तक महिलाओं की भागीदारी 20 प्रतिशत से भी कम थी। पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की बजाय महिलाओं की मैराथन होगी और इस आयोजन में 32 में से 28 ऐसे खेल हैं जिसमें पुरुष और महिला दोनों भाग लेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Paris olympic 2024 paris preparing for olympics games after 100 years eiffel tower center of attraction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने वार्ड 60 की पार्षद सुनहेरा अंसारी का निर्वाचन घोषित किया शून्य
Jul 18, 2026 | 05:59 PMLord Kartikeya: स्कंद षष्ठी व्रत की महिमा जानकर हो जाएंगे हैरान! कुंडली के मंगलदोष से भी मिलेगी राहत
Jul 18, 2026 | 05:48 PMसागर: रेलवे स्टेशन पर टला हादसा! चलती हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त महिला गिरी, चेन पुलिंग से बची जान
Jul 18, 2026 | 05:45 PMक्या पार्थ पवार बनेंगे केंद्रीय मंत्री? मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार से सुनेत्रा के NCP की बड़ी मांग
Jul 18, 2026 | 05:33 PMकिसानों के लिए बड़ी खबर: नकली बीज-खाद की शिकायत पर 7 दिन में एक्शन, महाराष्ट्र सरकार ने बदला नियम
Jul 18, 2026 | 05:32 PMबेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी
Jul 18, 2026 | 05:31 PMअहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जलकर मौत, 15 से अधिक घायल
Jul 18, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM














