
Paris Olympic 2024 Day 4 India Schedule: वैसे अगर देखा जाए तो खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन ही भारतीय शूटर मनु भाकर ने ब्रांज मेडल जीतकर भारत का पदक तालिका में खाता खोल दिया। लेकिन उसके बाद तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में जोर आजमाइश करने के बाद भी पदक जीतने में असफल रहे। अब चौथे दिन एक बार फिर मनु भाकर से ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद लगायी जा रही है, वह आज मिक्स्ड टीम इवेंट में उतरने वाली हैं और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।
इसके अलावा आज, हॉकी, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी जोर लगाने वाले हैं। बैडमिंटन के स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी मैदान में उतरने वाली है। उसके साथ ही साथ हॉकी टीम आयरलैंड से भिड़ेगी।
भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ओलंपिक तीरंदाजी के पुरुष एकल के अंतिम 32 दौर में कनाडा के एरिक पीटर्स से शूटऑफ में हारे।
🇮🇳 Result Update: #Archery🏹Men’s Individual Round of 1/16👇 (Elimination Round)
— SAI Media (@Media_SAI) July 30, 2024
Heartbreak💔for @BommadevaraD as the young archer loses his Men's individual 1/16 round after going down 5-6 against Canada's Eric Peters, after a shoot-off.
You did great Dheeraj!
Let's… pic.twitter.com/9BdhE6rqoV
पेरिस ओलंपिक में लगातार तीसरी हार के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा इमोशनल हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी ओलंपिक था। आपको बता दें कि वीमेंस डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा कास्त्रो को तीसरे मैच में ऑस्ट्रलिया की एंजेला यू और सेतियाना मपासा की जोड़ी से 15-21 और 10-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पेरिस ओलंपिक में उनका अभियान थम चुका है।
22 वर्षीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया को पेरिस ओलंपिक में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 57 किग्रा भार वर्ग में जैस्मिन ने फिलीपींस की पेटेसियो नेस्टी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लेकिन टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता के खिलाफ 0-5 से हार गईं।
भारत के जेवलिन थ्रो में भारत को 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पेरिस पहुंच गए हैं। नीरज चोपड़ा का 6 अगस्त से क्वालीफिकेशन राउंड शुरू होगा।
Here to Defend the Olympic Title 🥇
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
One and only #NeerajChopra #PARIS2024 #Olympics pic.twitter.com/db9yHTmoEl
भारत के दिग्गज बॉक्सर अमित पंगल को हार का सामना करना पड़ा है। वह 51 किलो भारवर्ग में जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येंबा ने हरा गए। इसी के साथ उनका पेरिस ओलंपिक 2024 में सफर भी खत्म हो गया है।
Boxing :Amit Panghal got knocked out in the first round.He lost to Zambian boxer Patrick Chinyemba by 1-4.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Boxing@mansukhmandviya, @IndiaSports, @MIB_India, @PIB_India, @DDNewslive, @DDIndialive, @AkashvaniAIR, @Media_SAI pic.twitter.com/zYfPJfvcFM
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें महिला डबल्स के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सेतयाना मपासा और एंजेला यू से हार मिली है।
भजन कौर ने तीरंदाजी के महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32 मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने पोलैंड की वियोजेरा माइजोर को सीधे सेटों में 28-23, 29-26, 28-22 से हराया और प्री-क्वार्टरफाइन में जगह बनाई।
Bhajan Kaur 6️⃣ - 0️⃣ Wioleta 🇵🇱 in R32
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2024
Bhajan beats Polish archer with brilliant accuracy and moves to Round of 16 🇮🇳♥️#Archery #Paris2024Olympic pic.twitter.com/LCK5Eo58el
चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है। दोनों ने बैडमिंटन की मेंस डबल्स प्रतियोगिता में 2-0 से एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने दुनिया में चौथे नंबर पर मौजूद इंडोनेशिया की टीम को हराया। चिराग-सात्विक ने यह मैच 21-13, 21-13 से सीधे सेटों में जीता।
Satwik & Chirag 2️⃣ - 0️⃣ Fajat & Rian 🇮🇩
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2024
SatChi totally dominated FajRi in the last group match and topped the group (21-13, 21-13) 🇮🇳♥️
All the best for Quaterfinals now ...!!! 🔥#Badminton #ParisOlympics2024 https://t.co/oc1YUX6DSK pic.twitter.com/y6UDLE0kAu
भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हरा दिया है। टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था।
#Hockey Indian Hockey's unbeatable run continues in the Olympics !! A good win today against Ireland.👌
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
Score: Ireland 🇮🇪 0 - 2
Captain Harmanpreet stands at the top of the goal-scoring table with 4 goals at the #Paris2024 #Olympics @mansukhmandviya @MIB_India @PIB_India… pic.twitter.com/3t8iDgmpgO
भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच हॉकी का मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले दो मौकों पर आयरलैंड की टीम को मात दी है। अभी भी भारत ने 2 गोल कर दिए हैं, जबकि आयरलैंड का एक भी गोल नहीं हुआ है।
मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जीत लिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीता। वह आजादी के बाद मनु पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीते।
MANU BHAKER HAS CREATED HISTORY 🤩
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2024
First Indian in Independent India history to win multiple medals at a single Olympic edition 🇮🇳♥️ pic.twitter.com/r7RooX5Uac
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। बता दें कि इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में कांस्य मेडल जीता था। इसी के साथ वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
THANK YOU MANU & SARABJOT FOR THIS 🥹 pic.twitter.com/RUfSAbS15l
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 30, 2024
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला शुरू हो गया है। इन दोनों का मुकाबला कोरिया की टीम से हो रहा है।
Bronze Medal Match 🥉 Sarabjot Singh and Manu Bhaker in action 🔫
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
Watch LIVE on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish)#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Shooting @realmanubhaker pic.twitter.com/jVIoK5ttkV
मनु भाकर और सरबजोत सिंह शूटिंग रेंज में पहुंच चुके हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने की कोशिश करने करेंगे। उनसे देश को काफी उम्मीदें हैं।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह से देश को काफी उम्मीदें हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को पहला मेडल शूटिंग ये दोनों खिलाड़ी दिला सकते हैं। कुछ ही देर में उनका मुकाबला शुरू होगा। भारत के खाते में अब तक एक मेडल आ चुका है, जो मनु भाकर ने दिलाया है। अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर होगी। यह मुकाबला दोपहर में 1 बजे से शुरू होगा।
भारतीय महिला निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी महिला ट्रैप क्वालीफिकेशन राउंड में अब से थोड़ी देर बाद हाथ आजमाएंगी। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से मुकाबला होगा।
Rajeshwari Kumari - Women's Trap Qualification Round!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
Watch LIVE on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish)#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Shooting pic.twitter.com/Q4RSK4JV3C
वहीं पुरुष निशानेबाद पृथ्वीराज टोंडाइमन पुरुषों के ट्रैप क्वालीफिकेशन राउंड के दूसरे दिन के मुकाबले में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इनका मुकाबला भी दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से शुरू होगा।
Prithviraj Tondaiman in day 2 action of the Men's Trap Qualification Round.
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
Watch LIVE on DD Sports 1.0 📺 (DD Free Dish)#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Shooting pic.twitter.com/FYk2ysRVPN
भारत और आयरलैंड के बीच आज मुकाबला होने वाला है। भारतीय टीम के मुकाबले आयरलैंड की टीम कमजोर मानी जा रही है। लेकिन 2024 पेरिस ओलंपिक के पूल बी में भारतीय हॉकी टीम टॉप पर रहने के लिए हर हाल में यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। आयरलैंड वास्तव में सबसे कम रैंक वाली टीम है। ओलंपिक के पूल बी मुकाबलों में आगे बढ़ने के लिए और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए आयरलैंड को हराने की सख्त जरूरत है।
भारत बनाम आयरलैंड पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि आयरलैंड 1 मुकाबला ड्रा कराने में सफल रहा है। ओलंपिक में खेले गए मैच में भारत और आयरलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो दोनों के बीच एक मात्र खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की है।
A quick look at the Points table in Pool B after the India🇮🇳 vs Argentina🇦🇷 game.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 29, 2024
India currently in 3rd position. Looking strong. 💪🏽
A positive Goal difference might matter later in the tournament.
3️⃣ more important group stage games to go!
Cheer for Team India.🥳… pic.twitter.com/xhh2eGjgzf
ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए तीसरा दिन कुछ खास नहीं रहा। इस दिन अगर ओलंपिक की पदक तालिका पर नजर डालें तो तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर जापान सर्वाधिक 12 मेडल जीतरप टॉप पर बना रहा। वहीं इस दौरान दूसरे स्थान पर मौजूद चीन ने 5 गोल्ड मेडल सहित कुल 10 पदक जीते हैं। जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक केवल एक कांस्य पदक जीता है और भारत पदक तालिका में 26वें स्थान पर है।
India failed to add to their medal tally today but will have opportunities tomorrow!! 🇮🇳🏅
— Khel Now (@KhelNow) July 29, 2024
Meanwhile, China, Japan and Korea are fighting for the top 3️⃣ places as it stands at #Paris2024.#ParisOlympics2024 #Medaltable pic.twitter.com/ZnGs6tOD3D
#Olympics Broadcast Schedule, July 30 #Paris2024
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 29, 2024
All #TeamIndia's LIVE action on DD Sports 📺 pic.twitter.com/x5zreTESU5