Paris Olympics 2024 : सुरक्षा के लिए पेरिस पहुंचीं CRPF की K9 यूनिट के साथ 10 टीमें

आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 की सुरक्षा के लिए भारत से सीआरपीएफ की 10 टीमें पेरिस रवाना हो चुकी है। उनके साथ खास डॉग्स भी सुरक्षा के लिए पेरिस पहुं गए है। पेरिस में 196 देशों के एथलीटों की भाग लेने की संभावना है।
CRPF teams in paris olympic
सीआरपीएफ (सौजन्य- एक्स)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की दो K9 टीमें 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले आगामी पेरिस ओलंपिक, 2024 के विभिन्न स्थलों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न संगठनों से चुनी गई 10 K9 टीमों के हिस्से के रूप में पेरिस पहुंच गई हैं।

K9 के वास्ट और डेनबी, तीन और पांच साल के बेल्जियम शेफर्ड मालिनोइस डॉग 10 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना हुए और उसी दिन पहुंच गए। बेल्जियम शेफर्ड मालिनोइस नस्ल को दुनिया भर में सुरक्षा बलों द्वारा सबसे पसंदीदा लड़ाकू डॉग्स में गिने जाते है।

सुरक्षा के लिए गए जवानों में सीआरपीएफ के दो K9s के अलावा, बाकि आठ असम राइफल्स, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से हैं।

"प्रत्येक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) से दो K9 का चयन किया गया है। पेरिस ओलंपिक के विभिन्न स्थानों की सुरक्षा के लिए कुल 10 के9 को उनके संचालकों के साथ तैनात किया गया है। उन्हें फ्रांस सरकार के अनुरोध पर तैनात किया गया है।" इससे जुड़े और नाम न बताने के शर्त पर केंद्र सरकार के अन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कई मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरने के बाद सीआरपीएफ K9 वास्ट और डेनबी को इस काम के लिए चुना गया।

सीआरपीएफ ने कहा, "वे (वास्ट और डेनबी) अपनी तैनाती से पहले लगभग 10 हफ्तों तक खास ट्रेनिंग से भी गुजरे, जिसमें उन्हें दिए जाने वाले असाइनमेंट पर ध्यान केंद्रित किया गया।"

सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा कि दोनों K9 के संचालकों को भी उनके रवाना होने से पहले मुश्किल फिजिकल ट्रेनिंग के अलावा फ्रेंच भाषा की बेसिक्स से भी गुजरना पड़ा।

जवानों की यह तैनाती 2024 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के पूरा होने तक चलने की संभावना है। इस दौरान पेरिस में 196 देशों के एथलीटों की भाग लेने की संभावना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com