मोहम्मद रिजवान ने की शर्मनाक हरकत, पैर से उठाया पाकिस्तान का झंडा, देखें वीडियो

Pakistani international cricketer mohammad-rizwan-insult-pakistan-flag-during-signing-autographs-for-his-fans-video
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: पाकिस्तान की टीम फ़िलहाल अपने घर में इंग्लैंड (Pakistan vs England) के साथ 7 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के 4 मैच कराची में में खेले जा चुके हैं। वहीं, इस सीरीज का पांचवा मैच 28 सितंबर को लाहौर में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिजवान ने ऐसी हरकत की जिसे देख पाकिस्तान की आवाम उनसे काफी खफा नज़र आ रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @khelshel नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) पाकिस्तान के झंडे को पांव से उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के शुरुआत में सब अच्छा नज़र आ रहा है। लेकिन, अंत में कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देख पाकिस्तान की आवाम भड़क गई है।

वीडियो में देख सकते हैं कि, मोहम्मद रिजवान टी-शर्ट, टोपी और अपने नाम वाली पाकिस्तानी टीम की जर्सी पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान के झंडे पर भी ऑटोग्राफ दिया। वहीं, जब वह  सारी चीजें समेट रहे थे, तब उन्होंने अपने पांव से झंडे को उठाया। येह वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान की जनता काफी गुस्से में नज़र आ रही है।