- Hindi News »
- Sports »
- Pakistan Won By 13 Runs First T20 Win Over Arch Rivals India Since 2016
पाकिस्तान 13 रन से जीता, 2016 के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी भारत पर टी20 में पहली जीत
- Written By: शुभम सोनडवले

सिलहट. बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से भारत को शुक्रवार को यहां महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पाकिस्तान ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत पर छह वर्षों में पहली जीत हासिल की। एशिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार भारत का बल्लेबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिससे पूरी टीम पाकिस्तान द्वारा बनाये गये छह विकेट पर 137 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में महज 124 रन पर सिमट गयी।
वहीं पाकिस्तान के लिये शानदार वापसी रही जिसे 24 घंटे से भी कम समय पहले थाईलैंड से उलटफेर का सामना करना पड़ा था। भारत की आधी टीम 65 रन के स्कोर पर पवेलियन पहुंच चुकी थी, उसे हर तरह की समस्या का सामना करना पड़ा जिसमें स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना (19 गेंद में 17 रन) सहित ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपना विकेट आसानी से गंवा दिया। इस मैच से पहले भारत का पाकिस्तान पर जीत का रिकॉर्ड 10-2 था।
Women's Asia Cup | #INDvPAK: India loses to Pakistan by 13 runs pic.twitter.com/ApGJswUWtN — ANI (@ANI) October 7, 2022
पाकिस्तान ने इससे पहले भारत पर जीत 2016 में नयी दिल्ली में टी20 विश्व कप के दौरान हासिल की थी। पूजा वस्त्राकर खराब क्षेत्ररक्षण पर एक रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गयीं जबकि दयालन हेमलता (22 गेंद में 20 रन) ने अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठाकर अपनी टीम को निराश किया। हरमनप्रीत कौर की फिटनेस पर भी सवाल उठे क्योंकि वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और सस्ते में आउट हो गयीं।
सम्बंधित ख़बरें
खाड़ी तनाव से Pakistan में भारी बिजली संकट, LNG सप्लाई ठप, 7 घंटे की कटौती
Pakistan में बाल उत्पीड़न का गहरा संकट: 2025 में 3630 मामले दर्ज, सिस्टम पूरी तरह विफल
धमाके से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO
Pakistan की मध्यस्थता विफल: ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता टूटी, होर्मुज में 14 जहाज रोके गए
मैच के बाद निराश हरमनप्रीत ने कहा, “क्रीज पर हम अन्य बल्लेबाजों को मौका देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि आज यह महंगा पड़ गया। इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था। मध्य के ओवरों में हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर सके।”
भारत को अंतिम छह ओवर में 61 रन की जरूरत थी। ऋचा घोष (13 गेंद में 26 रन) ने स्पिनरों के खिलाफ तीन छक्के जड़कर भारतीय टीम को मैच में वापसी करायी लेकिन वह 19 ओवर में डीप में कैच आउट हुई। उनके आउट होने से भारतीय उम्मीदें भी समाप्त हो गयीं।
इससे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाजों का चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ यह बेहतर प्रदर्शन रहा। उसने निदा दार के नाबाद अर्धशतक से छह विकेट पर 137 रन ही बनाये। निदा ने अपने पांवों का अच्छा इस्तेमाल किया, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ। उन्होंने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाये। उनके अलावा पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह मारूफ ने 32 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने 58 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभायी।
भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा सबसे सफल रहीं जिन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दीप्ति ने पहले पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (17 रन) को स्टंप आउट कराया और फिर दो गेंद बाद ओमेमा सोहिल को शून्य पर पगबाधा आउट किया। बिस्माह भी आठ रन पर भाग्यशाली रहीं जब अंपायर ने राजेश्वरी गायकवाड़ की पगबाधा की अपील को ठुकरा दिया। वह पगबाधा आउट दिख रही थीं।
पाकिस्तान ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बनाये। निदा ने पारी को कुछ लय प्रदान की, उन्होंने डी हेमलता पर एक चौका और एक छक्का जड़ा जिससे इस ओवर में 15 रन बने। दीप्ति के अलावा पूजा वस्त्राकर ने दो और रेणुका सिंह ने एक विकेट लिया। भारतीय क्षेत्ररक्षण भी कई मौकों पर लचर रहा जिसमें स्थानापन्न शेफाली वर्मा ने स्टंपिंग का आसान मौका भी गंवाया। (एजेंसी)
Pakistan won by 13 runs first t20 win over arch rivals india since 2016
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ED खंगाल रही अशाेक खरात की काली कमाई, नासिक के शरणपुर कस्बे में भोंदूबाबा के ठिकाने छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त
Apr 17, 2026 | 03:12 PMAI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
Apr 17, 2026 | 03:09 PMKDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Apr 17, 2026 | 03:06 PMभंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
Apr 17, 2026 | 03:00 PMबॉडी शेमिंग की शिकार हुईं Patralekhaa, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को जन्म दिया है
Apr 17, 2026 | 03:00 PMटूटने की कगार पर अधूरे सीजफायर! लेबनान से होर्मुज तक गूंज रही युद्ध की आहट, दोनों ओर से लोड हो रहे हथियार
Apr 17, 2026 | 02:59 PMमच्छरों के आतंक से नागरिक बेहाल, नप की फॉगिंग मशीन खा रही धूल और नालियों में जमा गंदगी से बढ़ी बीमारियां
Apr 17, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














