जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद आगबबूला हुए शोएब अख्तर, बाबर आज़म की जमकर लगाई क्लास

pakistan vs zimbabwe shoaib-akhtar-lashes-out-at-captain-babar-azam-badly-former-pacer-says-many-things-needed-to-be-alter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में 16 अक्टूबर से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गुरुवार को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे (Pakistan vs Zimbabwe) के बीच मैच खेला गया। यह मैच जिम्बाब्वे ने एक रन से जीतकर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कई दिग्गजों ने बाबर आजम की टीम पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज पेसर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) बहुत ही ज्यादा खफा हैं। उन्होंने अपना पूरा गुस्सा कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) पर निकाला है। 

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इस हार के लिए कप्तान को जिम्मदेार ठहराते हुए कहा है कि, बाबर आजम एक खराब कप्तान हैं। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपने इस वीडियो में बाबर आज़म पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'मैं नहीं जानता कि आपके लिए यह समझना इतना ज्यादा मुश्किल क्यों है। मैं पहले भी यह कह चुका हूं और फिर से यह कह रहा हूं हमारे शीर्ष और मिड्ल ऑर्डर के साथ हम बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। हम नियमित रूप से जीत सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान का कप्तान अच्छा नहीं है। पाकिस्तान की टीम लगभग विश्व कप से बाहर हो चुकी है। यह हैरानी की बात है कि भारत के खिलाफ आखिरी तीन में अंतिम ओवर नवाज से कराया गया।'

अख्तर (Shoaib Akhtar) बोले कि, 'बाबर आज़म को नंबर तीन पर उतरना चाहिए, तो वहीं बड़ी खामी अफरीदी की फिटनेस है। टीम की बड़ी खामी कप्तानी और प्रबंधन में है। निश्चित तौर पर हम पाकिस्तान टीम का समर्थन करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि आप किस ब्रांड की क्रिकेट खेल रहे हैं। आप सिर्फ यही सोचकर टूर्नामेंट में नहीं जा सकते हैं कि प्रतिद्वंद्वी टीम की खामियां आपको जीतने देंगीं।'

मैच की बात करें तो, जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बाबर आज़म की टीम आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com