नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! PSL फ्रेंचाइजी ने किया सट्टेबाजी कंपनियों से करार

किस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) की कम से कम तीन फ्रेंचाइजी ऑफशोर (देश के बाहर की कंपनी)ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनियों के विज्ञापनों को बढ़ावा देकर सख्त इस्लामिक कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं।
Pakistan Super League franchises promoting surrogate ads in violation of country’s Islamic laws
Published on: 
Updated on: 

कराची: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) की कम से कम तीन फ्रेंचाइजी ऑफशोर (देश के बाहर की कंपनी)ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनियों के विज्ञापनों को बढ़ावा देकर सख्त इस्लामिक कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं।

फ्रेंचाइजी प्रमुख रूप से एक्सबेट, बाजीबेट और मेलबेट जैसी कंपनियों के विज्ञापनों को अपनी खेल किट (पीछे या सामने) पर प्रदर्शित कर रही हैं जबकि उनमें से एक ने कसीनो कंपनी के साथ भी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) में किसी भी रूप में सट्टेबाजी और जुए पर प्रतिबंध है लेकिन ऑफशोर ऑनलाइन कंपनियां सरोगेट विज्ञापन (प्रत्यक्ष विज्ञापन नहीं) के माध्यम से प्रचार के लिए घरेलू टी20 टूर्नामेंट का उपयोग कर रही हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है जिससे संकेत जाते हैं कि फ्रेंचाइजी को देश में खेल की संचालन संस्था का समर्थन हासिल है। इन जुआ और सट्टेबाजी कंपनियों से जुड़े विज्ञापन के साथ कई ऑनलाइन वेबसाइटों पर पीएसएल के ब्रांड नाम का भी उपयोग किया जा रहा है। (एजेंसी)