PCB में चल रहा अजब 'ड्रामा', अधिकारी ने दी डायरेक्टर को गालियां, फिर की जमकर पिटाई

pcb-introduces-separate-red-ball-white-ball-contracts-to-pay-extra-for-denying-offers-from-foreign-leagues
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान टीम (Pakistan) की हालत कुछ अच्छी नहीं है। बाबर आजम (Babar Azam) की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी जी जान लगा रही है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) में अलग ही ड्रामा देखने को मिल रह है। खबर मिली है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में सरेआम हाथापाई भी होने लगी। अधिकारी ही एक- दूसरे को पीटने लगे।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के डायरेक्टर पर एक सहयोगी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अब यह पूरा मामला अनुशासनात्मक आयोग के पास पहुंच गया है। पाकिस्तान क्रिकेट डॉट कॉम के मुताबिक, यह घटना पीसीबी हेडक्वार्टर में घटी। वहीं, अधिकारी के हाथापाई का वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है।

मीडिया और कम्यूनिकेशन डायरेक्टर सामी उल हसन और कमर्शियल डायरेक्टर उस्मान वहीद इन दोनों में पहले से ही किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ गए थे। 

सामी और उस्मान दोनों अक्सर एक दूसरे को भला बुरा कह देते थे। इसके बाद दोनों मुख्यालय के गलियारे में टकरा गए। इस दौरान सामी ने उस्मान को धक्का दिया और उन्हें पीटा, ऐसा आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार वहां मौजूद बाकी अधिकारियों ने दोनों को रोकने की कोशिश की। ।

इसके बाद उस्मान वहीद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने लिखा कि, मीडिया डायरेक्टर ने उन पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, अब यह मामला अनुशासनात्मक आयोग का सौंप दिया गया है और इस मामले पर एक बैठक भी हो चुकी है।

सूत्र के अनुसार, PCB के वरिष्ठ अधिकारी उस्मान पर शिकयत वापस लेने का दबाव बना रहे है। लेकिन, उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने बिना शर्त माफी के ऑफर को भी ठुकरा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com