- Hindi News »
- Sports »
- Odi World Cup 2023 New Zealand Beat England By 9 Wickets
कॉनवे और रविंद्र के शतकीय प्रहार से चित हुआ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप का धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज
- Written By: शुभम सोनडवले

PTI Photo
अहमदाबाद. बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) के आकर्षक शतक तथा इन दोनों के बीच रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड (New Zealand) ने गुरुवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप (ODI World Cup) के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड (Engalnd) को 82 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज करने के साथ ही 2019 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया। कप्तान केन विलियमसन के बिना खेल रहे न्यूजीलैंड के सामने 283 रन का लक्ष्य था जो उसने 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर दिया। कॉनवे ने 121 गेंद पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए जबकि रविंद्र ने 96 गेंद पर नाबाद 123 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया।
कॉनवे और रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए 273 रन की अटूट साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड की तरफ से विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। उनकी इन पराक्रमी परियों से न्यूजीलैंड 2019 के फाइनल की कड़वी यादों को पीछे छोड़ने में सफल रहा जब वह बाउंड्री की गणना में इंग्लैंड से खिताब गंवा बैठा था।
जो रूट का अर्धशतक
इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण 9 विकेट पर 282 रन ही बना पाया। उसकी तरफ से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने सर्वाधिक 77 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के कामचलाऊ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए जिनमें रूट और ऑलराउंडर मोईन अली (11) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मिशेल सेंटनर ने 10 ओवर में 37 रन देकर दो और मैट हेनरी ने 48 रन देकर तीन विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
Two quickfire hundreds from Rachin Ravindra and Devon Conway helped New Zealand to a comfortable win in the #CWC23 opener ?#ENGvNZ ?: https://t.co/ROYLnOtSh0 pic.twitter.com/d9iBySMrR5 — ICC (@ICC) October 5, 2023
इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई
कॉनवे ने क्रिस वोक्स के पहले ओवर में दो चौके लगाकर 10 रन बटोरे लेकिन सैम करेन ने अगले ओवर की पहली गेंद पर विल यंग (00) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट हासिल करने के लिए तरसते रहे। रविंद्र ने शीर्ष क्रम में भेजे जाने के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने क्रीज पर आते ही आक्रामक करवाया अपनाया और कॉनवे के साथ मिलकर कुछ आकर्षक चौके लगाने के अलावा ऑफ स्पिनर मोईन को निशाना बनाकर उन पर दो छक्के लगाए। इनमें से दूसरे छक्के से उन्होंने 36 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। कॉनवे ने भी 50 रन तक पहुंचने के लिए 36 गेंद खेली। वह लेग स्पिनर आदिल रशीद पर चौका जड़कर इस मुकाम पर पहुंचे। न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने जहां अपना कमाल दिखाया वहीं कॉनवे और रविंद्र के सामने इंग्लैंड के स्पिनरों की एक नहीं चली। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने गेंदबाजी में लगातार बदलाव किए लेकिन इन दोनों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा और वे सहजता से रन बटोरते रहे। कॉनवे ने पहले शतक पूरा किया।
कॉनवे ने जड़ा ODI करियर का पांचवां शतक
वनडे क्रिकेट में अपने पांचवें शतक के लिए उन्होंने 83 गेंद खेली। रविंद्र ने इसके बाद 82 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। यह विश्व कप में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज शतक है। इससे पहले यहां की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाए रखा। विश्व कप 2023 का पहला रन छक्के के रूप में आया जो जॉनी बेयरस्टो (35 गेंद पर 33 रन) ने ट्रेंट बोल्ट पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग क्षेत्र में लगाया। इसके बाद उन्होंने चौका जड़ा और इस तरह से पहले ओवर में 12 रन जुटाए लेकिन इसके बाद परिस्थितियां बदलने में समय नहीं लगा। हेनरी ने डेविड मालन (14) को शुरू से ही परेशान किया और आखिर में उन्होंने इस बल्लेबाज को विकेट के पीछे कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। उसे दूसरा विकेट हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।
सेंटनर ने बेयरस्टो को कराया शांत
सेंटनर ने बेयरस्टो को सीमा रेखा पर डेरेल मिचेल के हाथों कैच करा कर उनकी आक्रामकता पर विराम लगाया। हैरी ब्रूक ने 16 गेंद पर 25 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने रचित रविंद्र पर दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर पर एक और लंबा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने डेवोन कॉनवे को कैच थमा दिया। ऐसे समय में फिलिप्स को गेंद सौंपने का फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने मोईन अली को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया।
रूट और बटलर ने की पारी संभालने की कोशिश
इस तरह से बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में मोइन को ऊपर भेजने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। इसके बाद रूट और कप्तान जोस बटलर (42 गेंद में 43 रन, दो चौके, दो छक्के) ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड की बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदें जगी लेकिन हेनरी ने अपने दूसरे स्पेल में इंग्लैंड के कप्तान को विकेट के पीछे कैच करा कर पवेलियन भेज दिया। पिछले चार वर्षों में बहुत अधिक वनडे मैच नहीं खेलने के बावजूद रूट ने एक छोर संभाले रखा और इस प्रारूप में अपना 36वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने फिलिप्स पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में अपना विकेट इनाम में दिया। रूट ने अपनी 86 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। (एजेंसी)
Odi world cup 2023 new zealand beat england by 9 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














