-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Now Captain Virat Kohlis Wife Anushka Sharma Jumps Into The Cricket Field Will Bowl Deadly
अब कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा कूदी क्रिकेट के मैदान में, करेंगी घातक गेंदबाज़ी
- Written By: नवभारत डेस्क

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के धाकड़ कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Test Team) की पत्नी और हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 3 साल बाद रुपहले परदे पर करने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म में वो क्रिकेट के मैदान में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के विकेट उखाड़ते नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा एक बायोपिक में काम कर रही हैं जो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की जिंदगी पर आधारित होगी।
इस बायोपिक का फर्स्ट लुक टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म की लीड एक्टर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस टीजर का वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां भी दी हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के रोल में नजर आएंगी। इस बायोपिक का नाम है -‘Chakda Express’, जिसमें अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ रही हैं। यह फिल्म Netflix पर रिलीज होगी। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है और इस साल के अंत तक रिलीज होगी।
बायोपिक के फर्स्ट लुक में क्या है ?
अनुष्का शर्मा की इस नई फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो कमेंट्री के साथ शुरू होता है कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच (India vs Australia) मैच होना है। टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों का कोई नाम नहीं, कोई पहचान नहीं है और ना ही उनके कोई फैन हैं। इस वीडियो में स्टेडियम खाली नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
https://www.instagram.com/tv/CYX7vaDFcDZ/?utm_medium=copy_link
इस टीजर वीडियो में महिला खिलाड़ी (Women’s Indian Cricket Team) पुरुष खिलाड़ियों की जर्सी पर लेबल लगाकर अपना नाम लिख रही हैं। इसमें झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के किरदार में अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। वो बोलती हैं कि “आज हमारे नाम की जर्सी नहीं, तो फैंस किसे फॉलो करेंगे ? लेकिन, आज जर्सी पर नाम लिखा है, कल पहचान भी बनेगी।”
झूलन गोस्वामी का अंतरराष्ट्रीय करियर
झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) Women’s Indian Cricket Team की पूर्व कप्तान हैं और उनका नाम भारत की सबसे तेज महिला गेंदबाजों में सबसे ऊपर रहा है। गौरतलब है कि आज से करें 3 साल पहले ही, अगस्त 2018 में झूलन गोस्वामी ने T20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का इतिहास बताता है कि झूलन गोस्वामी का नाम सर्वाधिक विकेट हासिल करने का कीर्तिमान दर्ज है।
झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का जन्म 25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के चकदा (Nadia Chalda West Bengal) कस्बे में हुआ था। इसी वजह से इस बायोपिक का नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ रखा गया है। गौरतलब है कि,15 साल की उम्र में झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 44 टेस्ट, 56 T20I और 240 वनडे विकेट हासिल किए। यही नहीं, वो एक बेहतरीन ऑल राउंडर भी रहीं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 192 वनडे मैचों 1162 रन और 12 टेस्ट मुकाबलों में 291 रन भी बनाए हैं। और, T20 मैचों में उन्होंने 405 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि, मेरी कॉम, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंडुलकर पर बायोपिक आने के बाद हाल ही में भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान और भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले महान कप्तान और ऑल राउंडर क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) पर बायोपिक आई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट गई। उम्मीद है, मेरी कॉम के बाद हाल के सालों में किसी महिला खिलाड़ी पर यह दूसरी बायोपिक शानदार बनेगी और महिला क्रिकेट को और प्रसिद्धि मिलेगी।
– विनय कुमार
Now captain virat kohlis wife anushka sharma jumps into the cricket field will bowl deadly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














