

- विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 में भारत का पहला मुकाबला सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को (IND vs PAK T20 World Cup, 2022) खेला जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम इंडिया के बैटर्स को चेताया है कि आखिर पाकिस्तान का कौन सा बिलरब्सेब खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए उस गेंदबाज के पैंतरे को बारीकी से समझ लेना बेहतर होगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) इंजरी से उबरकर फिट होकर वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। पिछले T20 World Cup -2021 में शाहीन ने भारतीय टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे। लेकिन, आकाश चोपड़ा का कहना है कि इस ताज़ा वर्ल्ड कप में शाहीन शाह अफरीदी की बजाय हारिस रउफ (Haris Rauf) सबसे खतरनाक साबित हो सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट में कहा, "मुझे अभी भी लगता है कि रविवार को (IND vs PAK T20 World Cup-2022 Melbourne) जिस गेंदबाज से सावधान रहने की जरूरत है, वह शाहीन (Shaheen Shah Afridi) नहीं है। वह हारिस रऊफ (Haris Rauf) है। अफरीदी अपने बेस्ट गेंदबाजी के करीब हैं, लेकिन अभी पूरी तरह से बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं। और 23 तारीख (23rd October, 2022) तक शायद ही अपनी बेस्ट फॉर्म में आ पाएं। Haris Rauf ज्यादा मुश्किल ओवर फेंकेंगे।"
गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा ने हिदायत दी है कि भारतीय टीम को शाहीन शाह अफरीदी नहीं, बल्कि हारिस रऊफ से सतर्क रहने की आवश्यकता है। Shaheen Shah Afridi लेफ्ट आर्म पेसर हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों का लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया नहीं है।
गौरतलब है कि भारत की पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ंत होगी। और, एक हक़ीक़त ये भी है कि इस मैदान पर हारिस रऊफ काफी संख्या में मैच खेल चुके हैं। Big Bash League (BBL) के लिए इस मैदान पर वे कई मैच खेल चुके हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम के लिए वे सबसे खतरनाक साबित हो सकते हैं।