- Hindi News »
- Sports »
- Not Satisfied With Bronze Medal In World Championship But It Is A Stepping Stone For Future Lakshya Sen
विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से संतुष्ट नहीं, लेकिन भविष्य के लिए यह सफलता की सीढ़ी: लक्ष्य सेन
- Written By: मृणाल पाठक

फाइल फोटो
नई दिल्ली: युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतुष्ट नहीं है और उन्होंने अगली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने का वादा करने के साथ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा दिया। अल्मोड़ा के 20 साल के इस खिलाड़ी को शनिवार को हमवतन अनुभवी किदांबी श्रीकांत से बेहद करीबी सेमीफाइनल में 17-21, 21-14, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।
निर्णायक गेम में एक समय 15-13 की बढ़त हासिल करने वाले लक्ष्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह एक लंबा टूर्नामेंट रहा है और जब आप इतने करीब होते हैं तो इस तरह की हार को पचा पाना मुश्किल होता है। मुझे कांस्य मिला, लेकिन मैं खुश नहीं हूं। मैं सेमीफाइनल में अपने प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट नहीं हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बहुत सारे अच्छे मैच खेले, कुछ कड़े विरोधियों का सामना किया है, सेमीफाइनल में भी यह एक करीबी मुकाबला था, यह किसी के पक्ष में जा सकता था। यह पदक इससे आगे बढ़ने का हौसला देगा। अगली बार मैं स्वर्ण का प्रयास करूंगा।”
इस पदक के साथ, लक्ष्य अपने गुरु और महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण (1983 में कांस्य) और बी साई प्रणीत (2019 में कांस्य) की श्रेणी में शामिल हो गये जिन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीते है। लक्ष्य ने कहा, ‘‘ यह अच्छी बात है कि मैंने अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में जगह बनाई और प्रकाश सर के साथ मेरा नाम जुड़ गया, लेकिन मैं उनके जैसे कई और पदक जीतने की उम्मीद कर रहा हूं। खासकर मैं उनकी तरह ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दौर का मैच जीतकर आगे बढ़े
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
उन्होंने कहा, ‘‘ कांस्य पदक मेरे आत्मविश्वास को बहुत ज्यादा बढ़ायेगा। यह भविष्य के टूर्नामेंट के लिए एक मजबूत कदम है।” सेमीफाइनल से पहले, लक्ष्य ने कुछ कठिन मैच खेले, जिसमें तीन में से दो मुकाबले तीन गेम तक चले। इसमें चीन के झाओ जून पेंग के खिलाफ करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी शामिल था। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप तीन गेम वाले मैच खेलते हैं तो तरोताजा होकर वापसी करना मुश्किल होता है। सेमीफाइनल भी थका देने वाला मुकाबला था। मेरे मुकाबले उनका (श्रीकांत) क्वार्टरफाइनल आसान था, लेकिन यह एक ऐसा खेल है जहां आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है।”
सेन ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से कई तरह की चोट का सामना करना पड़ा है लेकिन अब उनके पास विश्राम करने और तरोताजा होकर अगले सत्र के लिए वापसी करने का समय है। उनकी नजरे अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों पर हैं उन्होंने कहा, ‘‘मैं थोड़ा विश्राम करने के बाद प्रशिक्षण शुरू करना चाहता हूं। सत्र की शुरुआत इंडिया ओपन से होगी और फिर मुझे सैयद मोदी टूर्नामेंट भी खेलना है।” उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों, ऑल इंग्लैंड जैसे सभी बड़े टूर्नामेंट है। मैं इन आयोजनों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। इस दौरान मेरा लक्ष्य रैंकिंग में शीर्ष 10 में आना है। (एजेंसी)
Not satisfied with bronze medal in world championship but it is a stepping stone for future lakshya sen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
Jun 13, 2026 | 05:26 PMवड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
Jun 13, 2026 | 05:25 PMजोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 13, 2026 | 05:24 PMऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 05:23 PMदेश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Jun 13, 2026 | 05:22 PMउज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Jun 13, 2026 | 05:21 PMबागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
Jun 13, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














