

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज से सुपर-12 के मैच शुरू हुआ, जहां ग्रुप-1 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Aus VS NZ) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा है। लेकिन, कंगारू लक्ष्य को भेद नहीं पाए और ऑस्ट्रेलिया को कीवी ने 89 रनों से मात दे दी।
https://twitter.com/ANI/status/1583767959058624512
पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 200 रन का बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ा किया था। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन के अलावा जेम्स नीशम ने शानदार बल्लेबाजी की। कॉन्वे ने 58 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए। जबकि फिन एलेन ने 16 गेंद में 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद में 26 रन की पारी खेली। वहीँ , ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो और जम्पा ने एक विकेट अपने नाम किए।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई। सबसे ज्यादा 28 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए और पैट कमिंस ने 21 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई और न्यूजीलैंड ने 89 रनों ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट हासिल हुए। इनके अलावा फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक-एक विकेट चटकाए।