मुश्किलें में फंसे बाबर आज़म, पर्सनल वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

new-controversy-erupted-over-babar-azam-personal-videos-and-pictures-leaked
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) एक के बाद एक मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं। लगातार खराब फॉर्म के चलते उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े किए जा रहे है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पर्सनल तस्वीरें और वीडियो लीक होने की खबर सामने आ रही है। 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर ईशा राजपूत नाम के हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए। वहीं, दावा किया जा रहा है कि, इस पोस्ट में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह बाबर आज़म (Babar Azam) है। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि तुमने जो किया, तुमको वही मिले। 

इसके अलावा ट्विटर पर भी बाबर आज़म (Babar Azam) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबर आज़म एक कमरे में नज़र आ रहे है। यह वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इस और कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि, बाबर आज़म (Babar Azam) पिछले कुछ समय से अपनी कप्तानी को लेकर विवादों में रहे हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान घरेलू मैदान पर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से बाबर की कप्तानी छिनने की भी चर्चा हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com