-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Neeraj Chopra Said On India Should Host Global Athletics Competitions In Two To Three Years
नीरज चोपड़ा के ‘इस’ सुझाव से एथलेटिक्स में झंडे गाड़ सकता है भारत, जानें क्या कहा
- Written By: मृणाल पाठक

नीरज चोपड़ा (File Photo)
नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय एथलेटिक्स (Global Athletics Competitions) को पहचाने दिलाने वाले ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अब चाहते हैं कि देश आगे बढ़ते हुए अगले दो से तीन साल में वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी करे। भारत 2029 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है लेकिन चोपड़ा ने कहा कि देश इससे पहले छोटे स्तर की अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकता है।
‘स्विट्जरलैंड पर्यटन’ द्वारा कराए गए साक्षात्कार में चोपड़ा ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगर हम 2029 विश्व एथलेटिक्स की मेजबानी करेंगे अच्छा होगा लेकिन 2029 में अभी काफी समय है। मुझे लगता है कि भारत इससे पहले (विश्व एथलेटिक्स की) कॉन्टिनेंटल टूर प्रतियोगिता जैसी बड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकता है।”
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की वैश्विक प्रतियोगिता (कॉन्टिनेंटल टूर प्रतियोगिता जैसी) से भारतीय प्रशंसकों की एथलेटिक्स में रुचि बनी रहेगी। अगर ट्रैक एंव फील्ड के अंतरराष्ट्रीय एथलीट भारत आएंगे और भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो यह देश के एथलीट और प्रशंसकों के लिए अच्छा होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का जलवा, उपराष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को सराहा
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 6 गोल्ड सहित जीते 22 पदक
World Athletics Championships: दर्द के बावजूद नेउगेबाउर ने डेकाथलॉन में जीता स्वर्ण पदक
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्यों हारे नीरज चोपड़ा, खुद बताई सच्चाई
कॉन्टिनेंटल टूर ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं की वार्षिक सीरीज है जिसका आयोजन विश्व एथलेटिक्स के तत्वावधान में होता है। यह डायमंड लीग के बाद अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिताओं का दूसरा स्तर है। गत विश्व चैंपियन चोपड़ा ने कहा कि भारत में वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रशंसकों के बीच जागरूकता पैदा होगी।
उन्होंने कहा कि डायमंड लीग जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण या स्ट्रीमिंग भारतीय प्रशंसकों का आसानी से उपलब्ध होना चाहिए विशेषकर उन प्रतियोगिताओं का जहां भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हों। इस साल पेरिस खेलों में ओलंपिक स्वर्ण का बचाव करने की तैयारी कर रहे चोपड़ा ने कहा कि वह मई में प्रतिस्पर्धा शुरू करेंगे। इसका मतलब हुआ कि उनका ओलंपिक पूर्व प्रतियोगिता कार्यक्रम दो महीने या इससे कुछ अधिक होगा। पेरिस खेल 26 जुलाई से शुरू होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अब तक अंतिम योजना नहीं बनाई है। संभवत: हम मार्च में ऐसा करेंगे। लेकिन संभावना है कि मैं मई में प्रतिस्पर्धा शुरू करूंगा।” डायमंड लीग का दोहा चरण 10 मई से शुरू होगा। छब्बीस साल के चोपड़ा पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अभी स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं जहां वह ज्यूरिख में महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से भी मिले। वह जल्द ही ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे।
चोपड़ा ने फेडरर से मुलाकात के संदर्भ में कहा, ‘‘ज्यूरिख में रोजर फेडरर से मिला सपना साकार होने की तरह था। मैंने हमेशा उनके कौशल, सच्ची खेल भावना और दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की है।” उन्होंने कहा, ‘‘जिस चीज ने मुझे सबसे अधिक प्रेरित किया वह थी उनकी विनम्रता और उनका सहज आकर्षण जिसने मुझे उनकी उपस्थिति में बहुत सहज महसूस कराया। मैदान पर और बाहर अपने-अपने जुनून और जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करते हुए हमने बहुत अच्छा समय बिताया।”
चोपड़ा स्विट्जरलैंड पर्यटन के भारत के ‘मैत्री दूत’ (फ्रेंडशिप एंबेसडर) हैं। यह पूछने पर कि वह ओलंपिक से पहले अपने खेल के किस पहलू पर काम करना चाहेंगे, चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं अपनी तकनीक और फिर मजबूती पर काम करूंगा।” उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही मैच चोट मुक्त रहना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों में कुछ हल्की चोट लगी हैं जिससे मेरे कार्यक्रम में व्यवधान पड़ा। इसलिए चोट से बचाने के लिए मुझे छोटी-मोटी एक्सरसाइज भी करनी होगी।”
(एजेंसी)
Neeraj chopra said on india should host global athletics competitions in two to three years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














