National Games 2025: सेना की टीम पिछले 6 सीजन में पांचवीं बार शीर्ष पर, देखें किस राज्य को मिला कितना मेडल

राष्ट्रीय खेलों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का अंत हुआ जबकि सेना की मजबूत टीम का छह सत्र में पांचवीं बार पदक तालिका के शीर्ष पर रहना लगभग तय हो गया है। सेना के पास कुल 65 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
सेना की टीम पिछले 6 सीजन में पांचवीं बार शीर्ष पर
नेशनल गेम्स में जीतने के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: उत्तराखंड में इस समय राष्ट्रीय खेल 2025 की मेजबानी कर रही है। यह राष्ट्रीय खेल का 38वां सीजन है। जिसमें 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) के एथलीट 32 विभिन्न खेलों में पदक के लिए मुकाबला कर रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का अंत हुआ जबकि सेना की मजबूत टीम का छह सत्र में पांचवीं बार पदक तालिका के शीर्ष पर रहना लगभग तय हो गया है।

सेना ने बुधवार को 11 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते। 65 स्वर्ण, 24 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ सेनी की कुल पदक की संख्या 112 हो गई है। अब प्रतियोगिताओं का सिर्फ आज का दिन बचा है इसलिए सेना की टीम का शीर्ष पर रहना लगभग तय है। पिछले सीजन की शीर्ष टीम महाराष्ट्र ने कुल 171 पदक (48 स्वर्ण, 60 रजत, 63 कांस्य) हासिल किए हैं लेकिन सेना से 17 स्वर्ण कम होने के कारण दूसरे स्थान पर है।

हरियाणा (39 स्वर्ण, 45 रजत, 56 कांस्य) ने कर्नाटक को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। कर्नाटक 33 स्वर्ण, 18 रजत और 27 कांस्य के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया जबकि मध्य प्रदेश (27 स्वर्ण, 19 रजत, 21 कांस्य) भी शीर्ष पांच में शामिल है।

राष्ट्रीय खेलों में कई खिलाड़ियों ने बनाए रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव, हरियाणा की 18 साल की ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह और हिमाचल प्रदेश के लंबी दूरी के धावक सावन बेरवाल ने राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक राजमिस्त्री की बेटी पूजा ने 1.84 मीटर के प्रयास से 2023 सत्र में जीते महिलाओं की ऊंची कूद के स्वर्ण पदक को बरकरार रखा। पूजा का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.85 मीटर है जो राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी है।

रामराज ने लगातार तीसरे साल जीती स्वर्ण पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का हिस्सा रहीं रामराज राष्ट्रीय खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर महिला 100 मीटर बाधा दौड़ की खिलाड़ी ज्योति याराजी और पुरुष 110 बाधा दौड़ के खिलाड़ी तेज शिरसे की सूची में शामिल हो गईं। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका

रैंक राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) 65 24 23 112
2 महाराष्ट्र 48 60 63 171
3 हरियाणा 39 45 56 140
4 कर्नाटका 33 18 27 78
5 मध्य प्रदेश 27 19 21 67
6 तमिलनाडु 23 28 27 78
7 उत्तराखंड 22 33 41 95
8 पंजाब 15 16 27 58
9 मणिपुर 14 15 20 49
10 दिल्ली 14 14 25 53
11 केरल 13 17 22 52
12 उत्तर प्रदेश 13 17 19 49
13 पश्चिम बंगाल 12 12 14 38
13 ओडिशा 11 13 15 39
15 राजस्थान 9 10 21 40
16 गुजरात 8 7 18 33
17 झारखंड 7 6 10 23
18 आंध्र प्रदेश 7 1 6 14
19 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 5 3 2 10
20 जम्मू और कश्मीर 4 5 9 18
21 चंडीगढ़ 4 5 6 15
22 हिमाचल प्रदेश 4 3 7 17
23 अरुणाचल प्रदेश 4 3 6 13
24 असम 3 15 16 34
25 छत्तीसगढ़ 3 3 7 13
26 गोवा 2 4 4 10
27 तेलंगाना 2 3 9 14
28 मिजोरम 2 0 1 3
29 बिहार 1 6 4 11
30 मेघालय 1 2 2 5
31 पुडुचेरी 0 1 1 2
32 नागालैंड 0 0 2 2
33 सिक्किम 0 0 2 2
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com