National Games 2025: सेना ने राष्ट्रीय खेलों में हासिल किया शीर्ष स्थान, महाराष्ट्र ने जीते सबसे ज्यादा मेडल

उत्तराखंड में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में सेना की टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। पिछले छह सीजन में पांचवीं बार सेना की टीम टॉप पर रही है।
सेना ने राष्ट्रीय खेलों में हासिल किया शीर्ष स्थान, महाराष्ट्र ने जीते सबसे ज्यादा मेडल
सेना की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: उत्तराखंड में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में सेना की टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। पिछले छह सीजन में पांचवीं बार सेना की टीम टॉप पर रही है। सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

राष्ट्रीय खेल 2025 में 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) के एथलीट 32 विभिन्न खेलों में पदक के लिए मुकाबला कर रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा पदक महाराष्ट्र के खाते में गया। महाराष्ट्र ने कुल 198 पदक अपने नाम किए। लेकिन स्वर्ण पदक के मामले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी सेना से पीछे रह गए। सेना ने 68 स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय खेल 2025 का समापन किया।

आखिरी दिन भी सेना ने हासिल किए तीन स्वर्ण पदक

नेशनल गेम्स 2025 के आखिरी दिन बृहस्पतिवार 13 फरवरी को सेना ने नौ और पदक जीते जिसमें तीन स्वर्ण शामिल थे। सेना के कुल 121 (68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य) पदक हो गए। गोवा में 2023 राष्ट्रीय खेलों में वह महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर थे। इससे पहले लगातार चार राष्ट्रीय खेलों (2007, 2011, 2015 और 2022) में शीर्ष रहे थे।

समापन समारोह में भाग लेंगे गृहमंत्री अमित शाह

महाराष्ट्र ने 198 पदक जीते लेकिन 54 स्वर्ण, 71 रजत और 73 कांस्य थे । हरियाणा के 153 पदकों में 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य थे । कर्नाटक चौथे और मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर रहा । इसके बाद तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली रहे। राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह शुक्रवार को हलद्वानी में होगा जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भाग लेंगे।

महाराष्ट्र के जैश अमित मोदा का बड़ा उलटफेर

महाराष्ट्र के जैश अमित मोदी ने बड़ा उलटफेर करते हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों की पुरूष एकल टेबल टेनिस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता तमिलनाडु के जी साथियान को हराकर स्वर्ण पदक जीता । अमित मोदी ने शानदार वापसी करते हुए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूष एकल कांस्य और पुरूष टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले साथियान को 7-11 6-11 11-7 11-8 14-12 6-11 11-6 से हराया।

हॉकी में हरियाणा और कर्नाटक ने मारी बाजी

हरिद्वार में हॉकी में हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 4-1 से हराकर महिला वर्ग में स्वर्ण जीता। झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया। पुरूष वर्ग में कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराकर स्वर्ण जीता। महाराष्ट्र ने पंजाब को एक गोल से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका

रैंक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/टीम स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 68 26 27 121
2 महाराष्ट्र 54 71 73 198
3 हरियाणा 48 47 58 153
4 कर्नाटका 34 18 28 80
5 मध्य प्रदेश 33 26 23 82
6 तमिलनाडु 27 30 34 91
7 उत्तराखंड 24 35 43 102
8 पश्चिम बंगाल 16 13 18 47
9 पंजाब 15 20 31 66
10 दिल्ली 14 15 26 55
11 मणिपुर 14 16 25 55
12 ओडिशा 14 15 17 46
13 उत्तर प्रदेश 13 20 23 56
14 केरल 13 17 24 54
15 राजस्थान 9 11 23 43
16 गुजरात 8 10 20 38
17 झारखंड 7 6 12 25
18 आंध्र प्रदेश 7 1 6 14
19 जम्मू और कश्मीर 5 6 13 24
20 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 5 3 2 10
21 चंडीगढ़ 4 6 9 19
22 हिमाचल प्रदेश 4 3 8 15
23 अरुणाचल प्रदेश 4 3 6 13
24 असम 3 15 16 34
25 छत्तीसगढ़ 3 4 9 16
26 तेलंगाना 3 3 12 18
27 गोवा 2 4 4 10
28 मिजोरम 2 0 1 3
29 बिहार 1 6 5 12
30 मेघालय 1 2 2 5
31 पुडुचेरी 0 1 1 2
32 नागालैंड 0 0 2 2
33 सिक्किम 0 0 2 2
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com