मुंबई इंडियंस ने शुरू की IPL 2023 की तैयारी, जे अरूणकुमार को बनाया सहायक बल्लेबाजी कोच

Mumbai Indians appoints J Arunkumar as assistant batting coach for IPL 2023
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: पांच बार की आईपीएल (IPL) चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने घरेलू क्रिकेट में 16 साल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले जे अरूणकुमार (J Arunkumar) को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज अरूणकुमार ने 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने 1993 से 2008 के बीच कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट खेला।

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह कर्नाटक के बल्लेबाजी कोच बने जब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। वह पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच भी रहे और 2020 से अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com